वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई की निष्क्रियता के खिलाफ नारेबाजी की
कोलकाता। आरजी कर अस्पताल की एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की सीबीआई जांच में कथित नाकामी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोलकाता स्थित सीबीआई दफ्तर निज़ाम पैलेस का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेड तोडऩे की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। विरोध में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और रास्ता जाम कर दिया। शुक्रवार को सियालदह कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को जमानत दे दी थी। सीबीआई 90 दिन बीतने के बावजूद चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई, जिसके कारण उन्हें जमानत मिली। हालांकि, आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े एक अन्य मामले के कारण संदीप घोष जेल से रिहा नहीं हो सके, लेकिन अभिजीत मंडल को रिहा कर दिया गया।
इस फैसले के बाद सीबीआई की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। जूनियर डॉक्टर और अन्य राजनीतिक दलों ने भी सीबीआई की कार्यशैली की आलोचना की है। इस नाकामी के खिलाफ कांग्रेस ने निज़ाम पैलेस घेराव का आयोजन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई की निष्क्रियता के खिलाफ नारेबाजी की।