Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार में बढ़ रही डिजिटल लिटरेसी: इंटरनेट के इस्तेमाल में बिहार के गांव अव्वल

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में किशोर लड़कियां (15 वर्ष) और युवतियां (15 से 29 वर्ष) देश में इसी उम्र की किशोर लड़कियों और युवतियों की तुलना में इंटरनेट का उपयोग कर जानकारी खोजने और ई-मेल भेजने और प्राप्त करने में बेहतर हैं

19 Dec 2024

बिहार में बढ़ रही डिजिटल लिटरेसी: इंटरनेट के इस्तेमाल में बिहार के गांव अव्वल

इंटरनेट की उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मोबाइल फोन के प्रसार के कारण बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता तेजी से बढ़ी है। कई श्रेणियों में यह राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज की जा रही है। डिजिटल साक्षरता, वित्तीय डिजिटल लेन-देन क्षमता में वृद्धि के पीछे मुख्य कारण बैंकिंग प्रणाली में तकनीकी नवाचार, नए ग्राहक अनुकूल सॉफ्टवेयर का प्रचलन है। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार में ऑनलाइन बैंकिंग के प्रति युवाओं में जागरूकता के कारण ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी घर बैठे बैंकिंग लेन-देन कर रहे हैं।

वे नेट से जानकारी खोज रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट का उपयोग कर जानकारी खोजने, इंटरनेट से ई-मेल करने और ऑनलाइन बैंकिंग लेन-देन करने में ग्रामीण बिहार का औसत राष्ट्रीय औसत से अधिक है। स्कूल-कॉलेज जाने वाली ग्रामीण आबादी (15 से 24 वर्ष) और ग्रामीण युवाओं (15 से 29 वर्ष) का राष्ट्रीय औसत क्रमशः 21 और 22 है। वहीं, इस श्रेणी में बिहार का औसत क्रमश: 24.3 और 24.1 है, जो राष्ट्रीय औसत से 3.3 और 2.1 अधिक है।

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में किशोर लड़कियां (15 वर्ष) और युवतियां (15 से 29 वर्ष) देश में इसी उम्र की किशोर लड़कियों और युवतियों की तुलना में इंटरनेट का उपयोग कर जानकारी खोजने और ई-मेल भेजने और प्राप्त करने में बेहतर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की 51.4% ग्रामीण लड़कियां इंटरनेट संचालन में और 29.5% ई-मेल संचालन में कुशल हैं। इस श्रेणी में ग्रामीण लड़कियों की दक्षता 63.6% और ई-मेल संचालन में 40.7% है। वहीं, 15 से 29 वर्ष की ग्रामीण महिलाओं की दक्षता राष्ट्रीय औसत 54.8% की तुलना में 60.7% है।

ऑनलाइन बैंकिंग के मामले में बिहार के युवा कई श्रेणियों में राष्ट्रीय औसत के करीब हैं। 15 वर्ष की आयु के 33.3% किशोर कुशल हैं। वहीं, राष्ट्रीय औसत 37.8% है। 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग में राष्ट्रीय औसत 40.6% है और बिहार के 34.4% युवा कुशल हैं। 15 वर्ष की आयु वर्ग में पुरुषों का राष्ट्रीय औसत 47.1 और महिलाओं का 25.2 है। बिहार में पुरुषों का औसत 42.9 और महिलाओं का 18.1 है। 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग में बिहार में पुरुषों का औसत 45.3 और महिलाओं का 18.9 है, जबकि राष्ट्रीय औसत पुरुषों का 50.5 और महिलाओं का 28.5 है।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंटरनेट के इस्तेमाल में बिहार के गांव अव्वल
Bihar, Internet Usage, Digital Literacy





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News