Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उप्र के संभल में दूसरे दिन भी एएसआई का सर्वे जारी, कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची टीम

कूप के अंदर झाड़ियां और गंदगी फैली होने के कारण नगर पालिका की टीम के द्वारा साफ-सफाई की जा रही है।

21 Dec 2024

उप्र के संभल में दूसरे दिन भी एएसआई का सर्वे जारी, कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची टीम

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के संभल में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) टीम का सर्वे जारी रहा। एएसआई टीम आज सुबह सबसे पहले कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची। इसके बाद टीम ने मंदिर के पास स्थित कृष्ण कूप का निरीक्षण किया। ऊंची-ऊंची दीवारों से घिरा हुआ कृष्ण कूप विवादित जामा मस्जिद से कुछ दूरी पर स्थित है। कूप के अंदर झाड़ियां और गंदगी फैली होने के कारण नगर पालिका की टीम के द्वारा साफ-सफाई की जा रही है।

संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने एएसआई को पत्र लिखकर जिले में स्थित प्राचीन तीर्थ स्थलों और कूपों का निरीक्षण करने की मांग की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन एएसआई टीम ने संभल में 19 कूप और 5 तीर्थ स्थलों का सर्वे किया था। यह सर्वे कार्य सुबह 06 से शाम 4 बजे तक चला था। इस दौरान टीम ने खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और वहां परिसर में बने कुंए की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने भी लिए थे।

एएसआई टीम ने शुक्रवार को संभल में ग्राम आलम सराय स्थित चतुर्मुख ब्रह्म कूप, दुर्गा कॉलोनी में अमृत कूप मंदिर, मोहल्ला हल्लू सराय स्थित अशोक कूप, मोहल्ला कोट पूर्वी में सर्थलेश्वर मंदिर स्थित सप्तसागर कूप, हयातनगर में बलि कूप कूचे वाली गली स्थित धर्म कूप, मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शिव मंदिर का ऋषिकेश कूप, मोहल्ला कोट पूर्वी में कल्कि मंदिर के पास स्थित परासर कूप, संभल कोतवाली के सामने मोहल्ला ठेर स्थित अकर्ममोचन कूप, मोहल्ला कोट गर्वी जामा मस्जिद चौकी के पास स्थित धरणि बाराह कूप, होज भदेसरा स्थित भद्रका आश्रम तीर्थ, जलालपुर मोहम्मदाबाद गांव स्थित स्वर्गदीप तीर्थ सती मठ, ग्राम जलालपुर मोहम्मदाबाद स्थित चक्रपाणि तीर्थ, मोहल्ला कोट गर्वी में एक रात वाली मस्जिद स्थित प्राचीन कूप, मोहल्ला कोट गर्वी में जामा मस्जिद परिसर स्थित प्राचीन कूप, मोहल्ला चमन सराय स्थित बाल विद्या मंदिर के सामने प्राचीन कूप, मोहल्ला खग्गू सराय न्यारियों वाली मस्जिद स्थित प्राचीन कूप, मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित गद्दियों वाला प्राचीन कूप, मोहल्ला कोट पूर्वी में सेठों वाली गली में स्थित प्राचीन कूप, मोहल्ला डूंगर सराय स्थित एजेंटी चौराहे के पास प्राचीन मंदिर एवं मोहल्ला खग्गू सराय स्थित कूप के अलावा प्राचीन तीर्थ, शमशान, मंदिर का एएसआई टीम द्वारा सर्वे किया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के संभल में दूसरे दिन भी एएसआई का सर्वे जारी, कल्कि विष
कूप के अंदर झाड़ियां और गंदगी फैली होने के कारण नगर पालिका की टीम के द्वारा साफ-सफाई की जा रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News