Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तपसिया के बाद न्यू अलीपुर की झुग्गियों में लगी आग

एक के बाद एक झोपडिय़ां जलकर खाक, आग बुझाने के लिये उतर गई सेना

21 Dec 2024

तपसिया के बाद न्यू अलीपुर की झुग्गियों में लगी आग

कोलकाता। इस बार तपसिया के बाद न्यू अलीपुर। शुक्रवार की शाम दुर्गापुर पुल के नीचे झुग्गी बस्ती में आग लग गयी। एक-एक कर उस झुग्गी-झोपड़ी की झोपडिय़ां जल गईं। घटनास्थल पर दमकल की 16 गाडिय़ों को काम पर लगाया पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। बाद में दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थिति काबू से बाहर न जाये इसलिये पास के ही सेना कैंप से सेना के जवान पानी का टैंकर लेकर पहुंच गये। आपदा प्रबंधन की टीम भी आ गई।  खबर पाकर राज्य के दो मंत्री अरूप विश्वास और फिरहाद हकीम मौके पर पहुंचे।

मालूम हो कि शनिवार शाम साढ़े 6 बजे के करीब अचानक एक झुग्गी में आग लग गयी। आग की लपटों ने झुग्गी बस्ती की कई झोपडिय़ों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आसमान धुएं के गुबार से ढक गया। जिस जगह आग लगी उसके बगल में कई ऊंची इमारतें भी हैं। दमकलकर्मियों को डर था कि झुग्गी बस्ती इलाके में ज्वलनशील पदार्थ प्रचुर मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैल सकती है। कई झोपडिय़ों से धमाकों की आवाजें सुनी गईं। दमकलकर्मियों को लगा कि यह गैस सिलेंडर फटने की आवाज है।  अभी तक यह निश्चित नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। घटना के कारण दुर्गापुर ब्रिज पर यातायात बंद कर दिया गया। नतीजतन, व्यस्त घंटों के दौरान न्यू अलीपुर इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई । आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि यहां रेलवे की जमीन पर अवैध बस्ती थी। यहां काफी प्लास्टिक का इस्तेमाल होता था। आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चला है। 24 घंटे के अंदर शहर की दो झुग्गियों में लगी आग से कोलकाता के मेयर फिरहाद चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार झोपडिय़ों में आग क्यों लग रही है, इसकी जांच होनी चाहिए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तपसिया के बाद न्यू अलीपुर की झुग्गियों में लगी आग
एक के बाद एक झोपडिय़ां जलकर खाक, आग बुझाने के लिये उतर गई सेना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News