Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थानः बस-कार की टक्कर में 5 की मौत, 15 घायल

हादसा उस समय हुआ जब कार गंगापुर से करौली की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

25 Dec 2024

राजस्थानः बस-कार की टक्कर में 5 की मौत, 15 घायल

कराैली। जिले के करौली-गंगापुर मार्ग पर मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सलेमपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 लोगों की हालत गंभीर है।

हादसा उस समय हुआ जब कार गंगापुर से करौली की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख निवासी इंदौर, प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है।

ये सभी मूल रूप से इंदौर मध्य प्रदेश के निवासी थे और वर्तमान में बड़ोदरा गुजरात में रह रहे थे।

घायलों में विनीत सिंहल (31) पुत्र गोपाल निवासी करौली, सलीम (42) पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी गंगापुर सिटी, नूरजहां (50) पत्नी सलीम निवासी गंगापुर सिटी, शिवराज लाल (44) पुत्र श्रीमोहन गुनेसरा और समय सिंह (21) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गनेसरा हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया कि इंदौर निवासी नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख परिवार के साथ कार से कैलादेवी से गंगापुर की ओर जा रहे थे। वहीं, निजी बस करौली की ओर से आ रही थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थानः बस-कार की टक्कर में 5 की मौत, 15 घायल
हादसा उस समय हुआ जब कार गंगापुर से करौली की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News