Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की दूसरे दिन की बैठक स्थगित

जेपीसी के चेयरमैन एवं भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि आज की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके बाद उनके सम्मान में बैठक स्थगित कर दी गयी।

27 Dec 2024

वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की दूसरे दिन की बैठक स्थगित

नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की दूसरे दिन की बैठक शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद स्थगित कर दी गयी। जेपीसी की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन गुरुवार को कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकारियों को वक्फ संपत्तियों से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया।

जेपीसी के चेयरमैन एवं भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि आज की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके बाद उनके सम्मान में बैठक स्थगित कर दी गयी। पाल ने बताया कि अगली बैठक बजट सत्र में बुलाई जाएगी, जिसमें दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा और उनसे जवाब भी मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति 18 से 19 जनवरी तक बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेगी। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति मिल गई है।

उन्होंने बताया कि जेपीसी ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकारियों को वक्फ संपत्तियों से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए 15 दिन का समय दिया है। समिति के समक्ष गुरुवार को इन तीनों राज्यों के अल्पसंख्यक मामलों के प्रमुख सचिव तथा राजस्व सचिव उपस्थित हुए। उल्लेखनीय है कि लोकसभा ने गत 28 नवंबर को जेपीसी का कार्यकाल अगले साल बजट सत्र के आखिरी दिन तक के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की दूसरे दिन की बैठक स्थगित
जेपीसी के चेयरमैन एवं भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि आज की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके बाद उनके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News