Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

हावड़ा स्टेशन पर 92 हजार रुपये के जाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

कोलकाता पुलिस की एसटीएफ की तरफ से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एसटीएफ की टीम ने हावड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। गहन जांच के दौरान उसके पास से 500 रुपये के नोटों के दो बंडल बरामद किए गए, जो एक पॉलीथीन बैग में छिपाए गए थे। जब्त किए गए सभी नोटों की कुल कीमत 92 हजार रुपये आंकी गई है।

02 Jan 2025

हावड़ा स्टेशन पर 92 हजार रुपये के जाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

हावड़ा। पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नए साल के पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा रेलवे स्टेशन पर जाली नोटों की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपित के पास से 92 हजार रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट (एफआईसीएन) बरामद किए गए।

कैसे हुआ खुलासा?

कोलकाता पुलिस की एसटीएफ की तरफ से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एसटीएफ की टीम ने हावड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। गहन जांच के दौरान उसके पास से 500 रुपये के नोटों के दो बंडल बरामद किए गए, जो एक पॉलीथीन बैग में छिपाए गए थे। जब्त किए गए सभी नोटों की कुल कीमत 92 हजार रुपये आंकी गई है।

------

कौन है आरोपित?

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुन्‍ना (30 वर्ष), निवासी सूती, जिला मुर्शिदाबाद, के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह जाली नोट मालदा जिले से खरीदे थे और इन्हें पश्चिम बंगाल से बाहर बेचने की योजना बना रहा था। आरोपित ने बताया कि इस तस्करी के जरिए उसे मोटा मुनाफा कमाना था।

इस मामले में हावड़ा जीआरपी थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 179/180 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह अंतरराज्यीय तस्करी का मामला है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एसटीएफ के एसपी की प्रतिक्रिया

एसटीएफ के एसपी इंद्रजीत बसु ने गुरुवार दोपहर प्रेस को बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क पश्चिम बंगाल से लेकर अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। उन्होंने कहा, "हम जांच के जरिए इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में काम कर रहे हैं। आरोपित से मिले सुरागों के आधार पर जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।"

पुलिस का मानना है कि जाली नोटों का यह कारोबार देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस तस्करी से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा स्टेशन पर 92 हजार रुपये के जाली नोट के साथ तस्कर गिरफ
कोलकाता पुलिस की एसटीएफ की तरफ से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एसटीएफ की टीम ने हावड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक संदिग्ध व्यक्ति को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News