Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उमरांग्सू कोयला खदान से एक शव बरामद, बचाव अभियान जारी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि बचाव अभियान तेजी से जारी है। सेना और एनडीआरएफ के गोताखोर कुएं में प्रवेश कर चुके हैं। नौसेना के कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं और अगले चरण की तैयारी कर रहे हैं।

08 Jan 2025

उमरांग्सू कोयला खदान से एक शव बरामद, बचाव अभियान जारी: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी। उमरांग्सू कोयला खदान से सेना की 21 पैरा टीम के गोताखोरों ने कुएं के भीतर से एक शव को बरामद किया है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बचाव अभियान तेजी से जारी है। सेना और एनडीआरएफ के गोताखोर कुएं में प्रवेश कर चुके हैं। नौसेना के कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं और अगले चरण की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, एसडीआरएफ के डी-वॉटरिंग पंप उमरांगसू से रवाना हो चुके हैं। वहीं, ओएनजीसी का डी-वॉटरिंग पंप कुंभिग्राम में एमआई-17 हेलीकॉप्टर पर लोड किया गया है और मौसम की अनुकूलता के इंतजार में है।

उल्लेखनीय है कि बचाव कार्य के पहले दिन मंगलवार शाम को खराब मौसम और जलस्तर में वृद्धि के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था। अभियान बुधवार सुबह नए सिरे से शुरू किया गया।

6 जनवरी को उमरांग्सू क्षेत्र की '3 किलो' में कोयला खदान में पानी भरने के कारण अनेक मजदूर फंस गए। प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद राहत कार्य तेज कर दिए। खदान से 10 मजदूरों को जहां सुरक्षित निकाल लिया गया, वहीं कम से कम 12 मजदूर के अभी तक फंसे होने की सूचना है। हालांकि, मजदूरों की सही संख्या को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उमरांग्सू कोयला खदान से एक शव बरामद, बचाव अभियान जारी: मुख्
मुख्यमंत्री ने बताया कि बचाव अभियान तेजी से जारी है। सेना और एनडीआरएफ के गोताखोर कुएं में प्रवेश कर चुके हैं। नौसेना के कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं और अगले चरण क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News