Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अगर इंडिया गठबंधन केवल संसदीय चुनावों के लिए है तो इसे समाप्त कर देना चाहिए : उमर अब्दुल्ला

अब्दुल्ला ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों के बाद उन्हें सभी गठबंधन सदस्यों को बैठक के लिए बुलाना चाहिए।

09 Jan 2025

अगर इंडिया गठबंधन केवल संसदीय चुनावों के लिए है तो इसे समाप्त कर देना चाहिए : उमर अब्दुल्ला

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि इंडिया गठबंधन के लिए कोई समय सीमा नहीं है। उन्होंने इसके नेतृत्व और एजेंडे के बारे में स्पष्टता की कमी पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर यह गठबंधन केवल संसदीय चुनावों के लिए है तो इसे समाप्त कर देना चाहिए।

अब्दुल्ला ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों के बाद उन्हें सभी गठबंधन सदस्यों को बैठक के लिए बुलाना चाहिए। अगर यह गठबंधन केवल संसदीय चुनावों के लिए है तो इसे समाप्त कर देना चाहिए और हम अलग-अलग काम करेंगे, लेकिन अगर यह विधानसभा चुनावों के लिए भी है तो हमें एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से काम करना होगा। अब्दुल्ला ने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल तय करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ प्रभावी ढंग से कैसे मुकाबला किया जाए।

उमर अब्दुल्ला राजद नेता के इस बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे कि इंडिया ब्लॉक केवल लोकसभा चुनावों के लिए है। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे याद है इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई थी। मुद्दा यह है कि इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं बुलाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्य नेतृत्व, पार्टी या भविष्य की रणनीति (इंडिया ब्लॉक में) के एजेंडे के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन जारी रहेगा या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि शायद दिल्ली चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक के सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया जाएगा और स्पष्टता सामने आएगी।

अगले महीने होने वाले दिल्ली चुनाव से पहले आप के लिए बढ़ते समर्थन पर एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल तय करेंगे कि भाजपा से मजबूती से कैसे मुकाबला किया जाए। दिल्ली में आप को पहले दो बार सफलता मिली है इसका उल्लेख करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि इस बार हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि दिल्ली की जनता क्या फैसला करती है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा गुरुवार को नव-निर्वाचित विधायकों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उमर ने कहा कि हममें से कई लोग पहले भी इस सदन के सदस्य रहे हैं, लेकिन वह तब की बात है जब जम्मू-कश्मीर एक राज्य था। आज व्यवस्था अलग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि हम कैसे काम करने जा रहे हैं और इस विधानसभा की शक्तियां क्या हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रणाली की प्रक्रियाओं से सभी को परिचित कराने के लिए स्पीकर ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के उपसभापति ने भी इस अभ्यास में भाग लिया। मेरा मानना है कि वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव फायदेमंद साबित होगा। आने वाले सत्रों में विधायक लोगों का बेहतर प्रतिनिधित्व करेंगे और उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अगर इंडिया गठबंधन केवल संसदीय चुनावों के लिए है तो इसे समाप्
अब्दुल्ला ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों के बाद उन्हें सभी गठबंधन सदस्यों को बैठक के लिए बुलाना चाहिए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News