Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों की भागीदारी जरूरी: युवराज सिंह

युवराज ने यह बयान सीसीएल टीम मुंबई हीरोज द्वारा यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया, जब उनसे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के घरेलू क्रिकेट खेलने के संदर्भ में सवाल पूछा गया।

16 Jan 2025

घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों की भागीदारी जरूरी: युवराज सिंह

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने घरेलू क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हर खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए, क्योंकि इससे खिलाड़ियों को खराब फॉर्म से उबरने और अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका मिलता है।

युवराज ने यह बयान सीसीएल टीम मुंबई हीरोज द्वारा यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया, जब उनसे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के घरेलू क्रिकेट खेलने के संदर्भ में सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा, "घरेलू क्रिकेट में खेलने से खिलाड़ियों को लाभ मिलता है और यह उनकी फॉर्म को बेहतर करने में मदद करता है।"

अभिमन्यु ईश्वरन और करुण नायर जैसे घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की अनदेखी के सवाल पर युवराज ने कहा, "मैं चयनकर्ता नहीं हूं, लेकिन सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। करुण और अभिमन्यु जैसे खिलाड़ियों को भी जल्द मौका मिलेगा।"

दिल्ली में भी होंगे सीसीएल के मैच

सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के आगामी सीजन के तहत दिल्ली में भी मैच खेले जाएंगे। सीसीएल के ऑनर विष्णु इंदौरी ने बताया कि 18 फरवरी से शुरू हो रही लीग का दूसरा मैच 19 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। हालांकि, अन्य मैचों की जानकारी दो से चार दिनों में घोषित की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों की भागीदारी जरूरी: युवराज सिंह
युवराज ने यह बयान सीसीएल टीम मुंबई हीरोज द्वारा यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया, जब उनसे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के घरेलू क्रिकेट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News