वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस रातभर उनसे पूछताछ कर लूट की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है
कोलकाता। नारकेलडांगा इलाके से करोड़ों नकद लूटने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को 2 गिरफ्तार किया हैं। नारकेलडांगा थाने की पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद शनिवार देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रातभर उनसे पूछताछ कर लूट की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है।
दरअसल शनिवार सुबह करीब 9 बजे पेशे से बकरी व्यापारी 42 वर्षीय इफ्तिखार अहमद खान नकदी से भरा बैग लेकर साइकिल पर सवार होकर नारकेलडांगा से गुजर रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार कुछ बदमाश वहां पहुंचे। एक आरोपी ने इफ़्ितख़ार की आँखों में रसायन छिड़क दिया और दूसरे आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया फिर भी इफ़्ितख़ार ने उसे रोकने की कोशिश की। तभी आरोपी ने चाकू से उसके हाथ पर जोरदार वार किया और बैग छीन लिया और भाग गया। स्थानीय व्यापारियों का दावा है कि बैग में करीब एक करोड़ रूपया था। ऐसा माना जाता है कि अपराधियों ने पहले से ही इलाके की रेकी किया था। संयोगवश, 13 जनवरी को भी पार्क सर्कस परिसर से इसी तरह 12 लाख रुपये की राहजनी हुई थी। अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक पर फरार हो गए थे और नारकेल डांगा में दिये गये वारदात को भी इसी अंदाज में अंजाम गिया गया।