वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इस घटना से इलाके से कुछ देर के लिए उत्तेजना भी व्याप्त रही
कोलकाता। पार्क सर्कस उप-नगरीय रेलवे स्टेशन से सटे रबर गोदाम में सोमवार को आग लग गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में मौजूद गोदाम में दोपहर करीब 3.21 बजे आग लग गई, जिससे इलाके में धुएं की मोटी परत छा गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। खबर मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की 18 गाडिय़ां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि आग के कारण बालीगंज-पार्क सर्कस-सर गुरुदास हॉल्ट-कांकुरगाछी कॉर्ड लाइन पर उप-नगरीय ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं, और सुरक्षा उपाय के रूप में पार्क सर्कस स्टेशन पर ओवरहेड बिजली की सप्लाई दोपहर 3.44 बजे से काट दी गई है। हालांकि, सियालदह दक्षिण खंड पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि उस इलाके में बहुत सारे अवैध रबर कारखाने चलते जहां तेल, डीजल बिखरा पड़ा रहता है। इस घटना से इलाके से कुछ देर के लिए उत्तेजना भी व्याप्त रही।
वहीं हावड़ा के बर्न स्टैंडर्ड कंपनी के अंदर भी भयावह आग लगी। घटना की सूचना पाकर दमकल के 6 इंजन घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। बंद कारखाने के अंदर आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।