Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार का अंतिम पूर्ण बजट 12 फरवरी से पेश होने की संभावना

राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) को लेकर भी सरकार इस बार विशेष प्रावधान कर सकती है

21 Jan 2025

विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार का अंतिम पूर्ण बजट 12 फरवरी से पेश होने की संभावना

कोलकाता। विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट पेश किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 12 फरवरी से होने की संभावना है। यह बजट सत्र लगभग दो सप्ताह तक चलेगा। नवान्न (राज्य सचिवालय) सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बजट को विशेष रूप से सोच-समझकर पेश करना चाहती हैं।
इससे पहले, 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी। राज्य सरकार ने पहले 7 फरवरी से बजट सत्र शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट के बाद अतिरिक्त समय लेने का निर्णय किया है। इसके पीछे कारण यह है कि मुख्यमंत्री इस बजट को अधिक प्रभावशाली और चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बनाना चाहती हैं।
नवान्न सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी बजट में नई योजनाओं की घोषणा कर सकती हैं। इसके अलावा, "रूपश्री", "कन्याश्री", और "लक्ष्मी भंडार" जैसी प्रमुख योजनाओं में अतिरिक्त लाभ जोड़ने की भी योजना है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार द्वारा बंगाल के लिए बजट में किए गए आवंटन को ध्यान में रखकर इसे अंतिम रूप देगी।
राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) को लेकर भी सरकार इस बार विशेष प्रावधान कर सकती है। फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारी जहां 53 फीसदी डीए प्राप्त कर रहे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारी केवल 14 फीसदी डीए पा रहे हैं। इस अंतर ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों में असंतोष बढ़ा दिया है। आगामी चुनावों में इन कर्मचारियों की भूमिका को देखते हुए राज्य सरकार बजट में उनके लिए अतिरिक्त घोषणाएं कर सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता सरकार का अंतिम बजट 12 फरवरी से पेश होने की संभावना
राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) को लेकर भी सरकार इस बार विशेष प्रावधान कर सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News