Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर :  सीबीआई ने हाई कोर्ट में कहा जांच लगभग पूरी

आर्थिक भ्रष्टाचार मामले में जल्द शुरू होगी सुनवाई

28 Jan 2025

आरजी कर :  सीबीआई ने हाई कोर्ट में कहा जांच लगभग पूरी

कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में हुए आर्थिक भ्रष्टाचार के मामले में जल्द ही सुनवाई शुरू होगी। मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में सीबीआई ने यह जानकारी दी। जस्टिस तीर्थंकर घोष की पीठ में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने बताया कि इस मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। आरजी कर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपर अख्तर अली ने सबसे पहले इस भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया था।
सीबीआई ने अदालत में एक सीलबंद रिपोर्ट भी पेश की। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। जस्टिस घोष ने ईडी को जांच जल्द खत्म करने के निर्देश दिए।
सीबीआई ने बताया कि अस्पताल में तीन साल से अधिक समय तक आर्थिक भ्रष्टाचार होता रहा। इसमें मुख्य आरोपित आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को बताया गया है, जिन पर अपने ‘करीबियों’ को टेंडर दिलाने का आरोप है।
सीबीआई ने 29 नवंबर 2024 को अलीपुर अदालत में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें संदीप घोष के अलावा चार अन्य आरोपितों के नाम भी शामिल हैं। इन आरोपितों में विप्लव सिंह, अफसर अली, सुमन हाजरा और आशिष पांडे शामिल हैं। सभी आरोपित फिलहाल जेल में हैं।
अख्तर अली ने आरोप लगाया कि विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की खरीद के नाम पर बड़े पैमाने पर टेंडर घोटाले किए गए। इसके बाद अगस्त 2024 में हाई कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच का आदेश दिया। सीबीआई ने अब तक 22 जगहों पर छापेमारी की है और कई लोगों से पूछताछ की है।
सीबीआई ने हाई कोर्ट को आश्वस्त किया है कि सुनवाई के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया शुरू होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर :  सीबीआई ने हाई कोर्ट में कहा जांच लगभग पूरी
आर्थिक भ्रष्टाचार मामले में जल्द शुरू होगी सुनवाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News