Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बजट सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक, सरकार ने की सहयोग की अपील

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि साल का पहला सत्र होने के कारण राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर चर्चा की जाएगी। चर्चा के समय को लेकर कल राज्यसभा और लोकसभा अध्यक्ष कार्यमंत्रणा समिति की बैठक करेंगे और इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

30 Jan 2025

बजट सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक, सरकार ने की सहयोग की अपील

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से एक दिन पहले गुरुवार को सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बैठक में सरकार ने सभी दलों से सहयोग की अपील की। बैठक में 36 राजनीतिक दलों के 52 नेताओं ने भाग लिया।

बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि साल का पहला सत्र होने के कारण राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर चर्चा की जाएगी। चर्चा के समय को लेकर कल राज्यसभा और लोकसभा अध्यक्ष कार्यमंत्रणा समिति की बैठक करेंगे और इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान के कारण अवकाश रहेगा और संसद की कार्यवाही भी नहीं चलेगी। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा। इसके थोड़े समय के अंतराल के बाद 10 मार्च को बजट सत्र का दूसरा भाग आरंभ होगा। सरकार के पास इस सत्र के लिए 16 विधेयक और 19 संसदीय कार्य हैं।

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष की ओर से हमने चिंता जताई कि संसद को एकतरफा तरीके से चलाया जा रहा है। जेपीसी में भी विपक्ष की ओर वक्फ विधेयक में उठाए गए संशोधन को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया जबकि दूसरी ओर सत्ता पक्ष की ओर से किए गए बदलावों को स्वीकार कर लिया गया। हमने इस मुद्दे पर भी अपने विचार रखे। महाकुंभ के दौरान हुए हादसे पर भी बैठक में हमारी ओर से दुख जताया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories

बजट सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक, सरकार ने की सहयोग की अपील
बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि साल का पहला सत्र होने के कारण राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद

Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!

play store download
app store download
app img

Breaking News