Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हाईकोर्ट ने आरजी कर वित्तीय घोटाले में संदीप घोष की याचिका खारिज की

इस मामले में सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी अलग से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है

31 Jan 2025

 हाईकोर्ट ने आरजी कर वित्तीय घोटाले में संदीप घोष की याचिका खारिज की

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले अतिरिक्त समय की मांग की थी। यह मामला संस्थान में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।
28 जनवरी को कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश तीर्थंकर घोष की एकलपीठ ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को छह फरवरी तक आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद मुकदमे की सुनवाई शुरू हो सकेगी। लेकिन शुक्रवार को संदीप घोष के वकील ने अदालत में एक याचिका दाखिल कर इस प्रक्रिया में और समय मांगा।
हालांकि, न्यायमूर्ति घोष ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि मामले की सुनवाई में पहले ही काफी देरी हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में आरोप पत्र दाखिल किया था, लेकिन इसके बावजूद सुनवाई शुरू नहीं हो सकी थी।
दरअसल, संदीप घोष के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया पहले इसलिए शुरू नहीं हो पाई थी क्योंकि इसके लिए राज्य सरकार की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जरूरी थी। बिना एनओसी के किसी भी सरकारी कर्मचारी पर मुकदमे की कार्यवाही नहीं हो सकती।
लेकिन 28 जनवरी को सीबीआई ने अदालत को बताया कि उन्हें अब राज्य सरकार से एनओसी मिल चुकी है। इसके बाद न्यायमूर्ति घोष ने सीबीआई को छह फरवरी तक आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
इस मामले में सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी अलग से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच शुरू की थी, जबकि ईडी ने अपनी तरफ से ही प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर इस घोटाले में धनशोधन की जांच शुरू कर दी।
सीबीआई ने इस मामले में कुल पांच लोगों को आरोपित बनाया है, जिनमें संदीप घोष, उनके सहायक और बॉडीगार्ड अफसर अली, निजी ठेकेदार बिप्लब सिन्हा और सुमन हाजरा तथा एक जूनियर डॉक्टर आशीष पांडे शामिल हैं। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाईकोर्ट ने आरजी कर घोटाले में संदीप घोष की याचिका खारिज की
इस मामले में सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी अलग से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News