Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे केजरीवाल और आआपा पर जनमत संग्रह से ज्यादा कुछ नहींः कांग्रेस

जयराम रमेश ने आज यहां एक वक्तव्य में कहा कि जब 2015 और 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता अपने चरम पर थी, तब भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में निर्णायक जीत हासिल की थी।

08 Feb 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे केजरीवाल और आआपा पर जनमत संग्रह से ज्यादा कुछ नहींः कांग्रेस

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव- 2025 के मतगणना परिणाम आने को लेकर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया आई है। पार्टी महासचिव (संचार) एवं राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने कहा है कि ये नतीजे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आआपा) पर जनमत संग्रह से ज्यादा कुछ नहीं है। इस चुनाव में खाता खोलने में विफल रही कांग्रेस के बारे में उन्होंने दावा किया कि 2030 में उनकी पार्टी (कांग्रेस) सरकार बनाएगी।

जयराम रमेश ने आज यहां एक वक्तव्य में कहा कि जब 2015 और 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता अपने चरम पर थी, तब भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में निर्णायक जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मुहर नहीं हैं बल्कि यह जनादेश केजरीवाल की छल, कपट और उपलब्धियों के अतिशयोक्तिपूर्ण दावों की राजनीति को खारिज करता है।

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने केजरीवाल के शासन में हुए विभिन्न घोटालों को उजागर करने में बड़ी भूमिका निभाई। दिल्ली के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी के बारह वर्षों के कुशासन पर अपना फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, पार्टी ने अपने वोट शेयर में वृद्धि की है। कांग्रेस का चुनाव अभियान शानदार था। पार्टी विधानसभा में भले ही जीत नहीं दर्ज कर पायी हो लेकिन दिल्ली में उसकी मजबूत उपस्थिति बनी हुई है, जिसे लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से और मजबूत किया जाएगा। 2030 में दिल्ली में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे केजरीवाल और आआपा पर जनमत संग्
जयराम रमेश ने आज यहां एक वक्तव्य में कहा कि जब 2015 और 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता अपने चरम पर थी, तब भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में निर्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News