Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एयरो इंडिया: वायु सेना और सेना प्रमुख ने पहली बार एक साथ एलसीए तेजस में भरी उड़ान

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में पाठ्यक्रम के साथी रहे हैं।

09 Feb 2025

एयरो इंडिया: वायु सेना और सेना प्रमुख ने पहली बार एक साथ एलसीए तेजस में भरी उड़ान

बेंगलुरु। एयर फोर्स स्टेशन येलहंका में एशिया की सबसे बड़ी हथियारों की प्रदर्शनी 'एयरो इंडिया' का औपचारिक उद्घाटन भले ही सोमवार को होगा लेकिन आज पहली बार वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक साथ उड़ान भरी। दोनों प्रमुख रविवार को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस में एक साथ 45 मिनट तक आसमान में रहे।

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में पाठ्यक्रम के साथी रहे हैं। दोनों रक्षा बलों के बीच एकजुटता और आत्मनिर्भरता के समर्थन के प्रदर्शन में दोनों प्रमुखों ने रविवार को बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन में एलसीए तेजस लड़ाकू विमान के प्रशिक्षक संस्करण में उड़ान भरी। एयरो इंडिया एयर शो की शुरुआत से एक दिन पहले वायु सेना प्रमुख ने बेंगलुरु के एयरो इंडिया में स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस को 45 मिनट तक उड़ाया और उनके साथ सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी भी रहे। उनकी यह उड़ान देश के रक्षा बलों की ओर से 'मेड इन इंडिया' हथियार प्रणालियों के लिए समर्थन को प्रदर्शित करने के लिए थी।

एलसीए तेजस विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने निर्मित और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एलसीए तेजस में नवंबर, 2023 में उड़ान भरी थी। भारतीय वायु सेना अपने हवाई बेड़े में लगभग 40 एलसीए तेजस विमानों को शामिल कर चुकी है। निकट भविष्य में 83 और एलसीए मार्क-1ए को शामिल करने की योजना बना रही है। भारतीय वायु सेना ने 83 विमानों के बाद 97 और एलसीए तेजस विमानों को अपने हवाई बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई है। इन विमानों का उत्पादन बढ़ाने के भारत के प्रयासों में तेजी आने वाली है, क्योंकि जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) ने आवश्यक इंजनों की समय पर डिलीवरी करने का वादा किया है।

एलसीए तेजस मार्क-1ए के लिए अमेरिकी कंपनी जीई इंजन उपलब्ध कराएगी लेकिन आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दों के कारण इन विमानों की आपूर्ति में कुछ महीनों की देरी हुई है। देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने में तेजस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका होने के साथ इंजन की डिलीवरी में देरी ने उत्पादन कार्यक्रम को दबाव में डाल दिया है। जनरल इलेक्ट्रिक से एयरो-इंजन की संशोधित डिलीवरी के साथ भारत तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का उत्पादन बढ़ाने के लिए तैयार है। एचएएल मार्च-अप्रैल तक पांच तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमान और चार तेजस लड़ाकू प्रशिक्षक विमान तैयार करेगा। एचएएल को उम्मीद है कि वह शीघ्र ही उन्नत क्षमताओं के साथ तेजस एमके-2 की तैयारी भी करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एयरो इंडिया: वायु सेना और सेना प्रमुख ने पहली बार एक साथ एलस
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में पाठ्यक्रम के साथी रहे हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News