Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फर्जी दस्तावेजों पर भर्ती- बंगाल के निवासी बनकर नौकरी कर रहे बाहरी युवक, पांच केंद्रीय बलों से सीबीआई ने मांगी जानकारी

सीबीआई ने इन केंद्रीय बलों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे सभी संदिग्ध जवानों की पहचान करें

14 Feb 2025

फर्जी दस्तावेजों पर भर्ती- बंगाल के निवासी बनकर नौकरी कर रहे बाहरी युवक, पांच केंद्रीय बलों से सीबीआई ने मांगी जानकारी

कोलकाता। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अर्धसैनिक बलों में भर्ती के मामले में सीबीआई ने पांच केंद्रीय बलों को पत्र भेजा है। जांच एजेंसी को पता चला है कि ये फर्जी दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से बारासात के प्रशासनिक भवन में भेजे गए थे।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार, जिन पांच केंद्रीय बलों को पत्र भेजा गया है, वे हैं –इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और असम राइफल्स। सीबीआई का दावा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के जिन युवकों ने इन बलों में भर्ती के लिए आवेदन किया, उन्हें एक जालसाज गिरोह की मदद से बंगाल का निवासी दर्शाया गया।
इस मामले में सीबीआई ने सेना के एक कर्मचारी महेश चौधरी को गिरफ्तार किया है, जिसे इस गिरोह का अहम सदस्य बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि इन पांच केंद्रीय बलों में कई जवानों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी मिली है। प्रारंभिक जांच में 30 ऐसे लोगों की पहचान हो चुकी है। सीबीआई अब उन जवानों की जांच कर रही है, जिनके स्थायी पते में बंगाल के उत्तर 24 परगना या अन्य जिलों का उल्लेख है, जबकि वे वास्तव में बिहार या उत्तर प्रदेश के निवासी हो सकते हैं।
सीबीआई ने इन केंद्रीय बलों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे सभी संदिग्ध जवानों की पहचान करें। इसके बाद सीबीआई अधिकारी इन जवानों से पूछताछ करेंगे और उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। इसी क्रम में सीबीआई ने बारासात के एक प्रशासनिक अधिकारी से भी पूछताछ की है, जिन्होंने बताया कि उन्हें ऑनलाइन आवेदन मिले थे और उन्हें ये दस्तावेज फर्जी प्रतीत नहीं हुए, इसलिए उन्होंने इन पर स्वीकृति दे दी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पांच केंद्रीय बलों से सीबीआई ने मांगी जानकारी
सीबीआई ने इन केंद्रीय बलों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे सभी संदिग्ध जवानों की पहचान करें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News