नए विजिलेंस कमिश्नर के तौर पर वह बहुत ही अच्छा कार्य करेंगे ऐसी उन्हें उम्मीद है
कोलकाता। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ए आर वर्धन राज्य के नए स्टेट विजिलेंस कमिश्नर बन गये हैं। शनिवार को राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने ए आर वर्धन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। राज भवन में यह शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य सचिव मनोज पंत भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि ए आर वर्धन को उनके कार्य अनुभव में महारत हासिल है।
नए विजिलेंस कमिश्नर के तौर पर वह बहुत ही अच्छा कार्य करेंगे ऐसी उन्हें उम्मीद है। ए आर वर्धन इससे पहले बतौर आइएएस कई पदों पर सुशोभित रह चुके हैं और अपने कार्य कुशलता के दम पर काफी सुनाम हासिल किया है।