Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

शिव जयंती पर 'छावा' के कलेक्शन में बड़ा इजाफा, 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई

पांचवें दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपए कमाए। छठे दिन यानि शिव जयंती पर फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का छह दिनों का कलेक्शन 203.28 करोड़ रुपये हो गया है।

20 Feb 2025

शिव जयंती पर 'छावा' के कलेक्शन में बड़ा इजाफा, 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई

शिव जयंती के दिन 'छावा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी हुई है। 'छावा' ने पहले दिन 33.1 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। दूसरे दिन 'छावा' ने 39.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन इसने 49.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि चौथे दिन इसने 24.1 करोड़ रुपये कमाए। पांचवें दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपए कमाए। छठे दिन यानि शिव जयंती पर फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का छह दिनों का कलेक्शन 203.28 करोड़ रुपये हो गया है।

शिव जयंती को लेकर 19 फरवरी को हर तरफ जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिव जयंती पर राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। पांच दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'छावा' के कलेक्शन में शिव जयंती पर भारी इजाफा देखने को मिला है। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' शुक्रवार 14 फरवरी को रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शक फिल्म देखने के लिए उमड़ रहे हैं।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' का बजट 130 करोड़ था। इस फिल्म ने मात्र तीन दिनों में अपना बजट वसूल कर लिया, जिसके बाद अब फिल्म जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं। औरंगजेब की भूमिका अभिनेता अक्षय खन्ना ने निभाई है। फिल्म में विनीत सिंह, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी, रोहित पाठक शामिल हैं।--

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिव जयंती पर 'छावा' के कलेक्शन में बड़ा इजाफा, 32 करोड़ रुपय
पांचवें दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपए कमाए। छठे दिन यानि शिव जयंती पर फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का छह दिनों का कलेक्शन 203





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News