Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद मामले में साइबर सेल ने राखी सावंत को भी भेजा समन

साइबर सेल के अनुसार रणवीर के साथ ही उनके साथ पैनल में शामिल हुए आशीष चंचलानी को भी 24 फरवरी को बुलाया गया है। इसी तरह महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को समन भेजकर 18 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वे उनके सामने पेश नहीं हुए थे।

21 Feb 2025

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद मामले में साइबर सेल ने राखी सावंत को भी भेजा समन

मुंबई। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो विवाद मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने शुक्रवार को विवादित फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को भी समन भेजकर 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। राखी सावंत भी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बतौर जज बनकर इसका हिस्सा बन चुकी हैं। इसी तरह यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को आज फिर से समन जारी कर उन्हें 24 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

साइबर सेल के अनुसार रणवीर के साथ ही उनके साथ पैनल में शामिल हुए आशीष चंचलानी को भी 24 फरवरी को बुलाया गया है। इसी तरह महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को समन भेजकर 18 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वे उनके सामने पेश नहीं हुए थे। इसके बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को गुरुवार को फिर से समन भेजकर जल्द पेश होने के लिए कहा है। महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले में 42 से अधिक लोगों से पूछताछ कर रही है।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यू-ट्यूब से हटा दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर और उसके सहयोगियों को अगले नोटिस तक यू-ट्यूब या अन्य प्लेटफॉर्म पर कोई भी शो प्रसारित करने से मना कर दिया था। कुछ दिनों पहले समय रैना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो।"
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद मामले में साइबर सेल ने राखी सावंत
साइबर सेल के अनुसार रणवीर के साथ ही उनके साथ पैनल में शामिल हुए आशीष चंचलानी को भी 24 फरवरी को बुलाया गया है। इसी तरह महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को समन भे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News