Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मालदा में तृणमूल नेता को मिली डी-कंपनी के नाम पर जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है

21 Feb 2025

मालदा में तृणमूल नेता को मिली डी-कंपनी के नाम पर जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता और इंग्लिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन कृष्णेंदु नारायण चौधरी को डी-कंपनी के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10:40 बजे कृष्णेंदु नारायण चौधरी के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन उठाते ही कॉलर ने खुद को डी-कंपनी का प्रदीप बताते हुए धमकी दी। कॉलर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने भेजा गया संदेश देखा है या नहीं। जब चौधरी ने जवाब दिया कि उन्होंने कोई संदेश नहीं देखा है, तो कॉलर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही यह चेतावनी दी गई कि अगर अगले दिन तक ‘20 पेटी’ नहीं भेजी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने तुरंत इंग्लिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है और कॉलर के नंबर की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मालदा जिले में लगातार राजनीतिक हिंसा बढ़ रही है। हाल ही में दुलाल सरकार की हत्या के बाद दो अन्य नेताओं पर भी हमले हो चुके हैं। इस ताजा धमकी ने इलाके में तनाव और बढ़ा दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। फोन करने वाले का नंबर भी जांच एजेंसियों की स्कैनिंग में है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल नेता को मिली डी-कंपनी के नाम पर जान से मारने की धमकी
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News