Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दक्षिण बंगाल में तापमान गिरा, उत्तर में बारिश के आसार

अगले दो दिनों में तापमान में और दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में तापमान के फिर से बढ़ने की संभावना जताई गई है।

04 Mar 2025

दक्षिण बंगाल में तापमान गिरा, उत्तर में बारिश के आसार

कोलकाता। फाल्गुन के महीने में पश्चिम बंगाल का मौसम लोगों को हैरान कर रहा है। जहां दिन में धूप गर्मी का अहसास करा रही है, वहीं शाम का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अलीपुर मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दी थी कि इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण बंगाल में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिनों में तापमान में और दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में तापमान के फिर से बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दक्षिण बंगाल में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और मौसम सुहावना बना रहेगा। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 32 से 89 प्रतिशत के बीच बना हुआ है, जिससे हल्की चिपचिपाहट महसूस हो सकती है।

उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में इस सप्ताह बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। सप्ताहांत यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को इन इलाकों में बारिश तेज हो सकती है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के साथ-साथ अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

हालांकि बारिश के बावजूद उत्तर बंगाल में तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। अगले चार से पांच दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण बंगाल में तापमान गिरा, उत्तर में बारिश के आसार
अगले दो दिनों में तापमान में और दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में तापमान के फिर से बढ़ने की संभावना जताई गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News