Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मध्यमग्राम के तालाब से अहिरीटोला हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

सूत्रों के अनुसार, अपनी सास सुमिता घोष की हत्या करने के बाद उसके शव को तीन टुकड़ों में काट दिया गया

04 Mar 2025

मध्यमग्राम के तालाब से अहिरीटोला हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

कोलकाता। अहिरीटोला में ट्रॉली बैग फेंकने के मामले में वृद्धा सुमिता घोष की हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। मिली जाकारी के अनुसार, हत्या में प्रयुक्त हथियार उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत मध्यमग्राम के बिरेशपल्ली स्थित एक तालाब से बरामद किया गया। मंगलवार सुबह मध्यमग्राम थाने की पुलिस गिरफ्तार फाल्गुनी घोष और उसकी मां आरती घोष को लेकर वहां गयी। जांचकर्ताओं के साथ गोताखोर भी थे। गोताखोरों ने तालाब में उतरकर हथियार बरामद कर लिया।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता के अहिरीटोला इलाके में मंगलवार (25 फरवरी) को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब दो महिलाएं सूटकेस के जरिए मानव अंगों को हुगली नदी में फेंकने की कोशिश करते हुए पकड़ी गई। दोनों महिलाएं एक टैक्सी से अहिरीटोला घाट पहुंची थीं। जब वे नीले रंग का सूटकेस पानी में फेंकने की कोशिश कर रही थीं तब स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया। पूछने पर महिलाओं ने दावा किया कि इन बैगों में उनके पालतू कुत्ते का शव था, लेकिन जब इन बैगों को खोला गया तो उसमें एक मानव शव मिला जिससे सभी हैरान रह गए।

सूत्रों के अनुसार, अपनी सास सुमिता घोष की हत्या करने के बाद उसके शव को तीन टुकड़ों में काट दिया गया। नीली ट्रॉली शव के अंगों से भरी हुई थी। मृतक के पैरों को ट्रॉली में लादने में कठिनाई होने के कारण, दोनों पैरों को हथियार से काट दिया गया। इसी हथियार का इस्तेमाल शरीर के अन्य अंगों को काटने के लिए किया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मध्यमग्राम के तालाब से अहिरीटोला हत्या में प्रयुक्त हथियार ब
सूत्रों के अनुसार, अपनी सास सुमिता घोष की हत्या करने के बाद उसके शव को तीन टुकड़ों में काट दिया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News