Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मणिपुर के कांगपोकपी में तनाव बरकरार, स्थिति नियंत्रण में

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 (इंफाल-डिमापुर मार्ग) सहित जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार गश्त कर रही हैं।

09 Mar 2025

मणिपुर के कांगपोकपी में तनाव बरकरार, स्थिति नियंत्रण में

इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में तनावपूर्ण माहौल है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। कूकी-जो संगठनों ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में रविवार को अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है, जिससे समुदाय-बहुल क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 (इंफाल-डिमापुर मार्ग) सहित जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार गश्त कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को हिंसक प्रदर्शन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह झड़प तब हुई जब प्रदर्शनकारियों ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के "मणिपुर में स्वतंत्र आवागमन" के निर्देश पर मुक्त आवाजाही शुरू हुई। तभी चल रही स्टेट बसों तथा सुरक्षाबलों पर पथराव कर पथराव किया गया, जिससे सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियाें ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आग जलाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। इस पर पुलिस को मजबूरन आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। बताया गया कि रात तक जारी इस झड़प में प्रदर्शनकारियों ने गुलेल और पत्थरों से हमला किया, जिससे सुरक्षा बलों के पांच वाहनों के शीशे टूट गए। कूकी-जो काउंसिल (केजेडसी) के बुलाए गए इस बंद को इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) का समर्थन मिला है। संगठन ने सभी कूकी-जो समुदाय के लोगों से इस बंद में शामिल होने की अपील की है।

मणिपुर पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर अवरोध पैदा किया, टायर जलाए और पेड़ गिराकर रास्ता बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों की ओर से सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने की गई, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हिंसा में 27 सुरक्षाकर्मी घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थिति बिगड़ने की शुरुआत तब हुई जब इंफाल-कांगपोकपी-सेनापति मार्ग पर मणिपुर राज्य परिवहन की एक बस पर पत्थरबाजी की गई। हालात काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुर के कांगपोकपी में तनाव बरकरार, स्थिति नियंत्रण में
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 (इंफाल-डिमापुर मार्ग) सहित जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News