Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुंबई इंडियंस ने जीता डब्ल्यूपीएल 2025 का खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती झटकों के बाद हरमनप्रीत कौर और नेट साइवर ब्रंट की जोड़ी ने टीम को मुश्किल से उबारा। हरमनप्रीत ने 66 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि साइवर ब्रंट ने 30 रन बनाए।

16 Mar 2025

मुंबई इंडियंस ने जीता डब्ल्यूपीएल 2025 का खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 08 रनों से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में दर्शकों को कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में मुंबई की टीम ने बाजी मार ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती झटकों के बाद हरमनप्रीत कौर और नेट साइवर ब्रंट की जोड़ी ने टीम को मुश्किल से उबारा। हरमनप्रीत ने 66 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि साइवर ब्रंट ने 30 रन बनाए। इस साझेदारी की बदौलत मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी खराब रही। हालांकि, मैरिजेन कैप (40 रन) और जेमिमा रोड्रिग्ज (30 रन) ने दिल्ली की पारी को संभालने की कोशिश की। मैच के अंतिम ओवरों में दिल्ली के बल्लेबाजों ने जीत के लिए संघर्ष जारी रखा, लेकिन मुंबई की सधी हुई गेंदबाजी के चलते लक्ष्य से 8 रन पीछे रह गई।

यह लगातार तीसरा मौका था जब दिल्ली कैपिटल्स डब्ल्यूपीएल के फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही। 2023 में मुंबई इंडियंस, 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और अब 2025 में फिर से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली का सपना तोड़ दिया।

मुंबई इंडियंस अब डब्ल्यूपीएल की पहली टीम बन गई है जिसने दो बार खिताब जीता है। इससे पहले, उन्होंने 2023 में पहला सीजन जीता था, जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। इस बार भी उन्होंने दिल्ली को 8 रनों से हराकर अपनी बादशाहत कायम रखी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुंबई इंडियंस ने जीता डब्ल्यूपीएल 2025 का खिताब, दिल्ली कैपि
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती झटकों के बाद हरमनप्रीत कौर और नेट साइवर ब्रंट की जोड़ी ने टीम को मुश्किल से उ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News