Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे को संसद में उठाएगी भाजपा

बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सासंद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पिछले सप्ताह बजट में केटीपीपी अधिनियम में संशोधन करके सरकारी निविदाओं में 4 प्रतिशत आरक्षण शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।

17 Mar 2025

कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे को संसद में उठाएगी भाजपा

नई दिल्ली। कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है। भाजपा ने इस आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए इसे संसद में उठाने की बात कही है।

बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सासंद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पिछले सप्ताह बजट में केटीपीपी अधिनियम में संशोधन करके सरकारी निविदाओं में 4 प्रतिशत आरक्षण शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। यह कदम न केवल स्पष्ट रूप से असंवैधानिक है, बल्कि ऐसे प्रावधान को संविधान निर्माताओं ने संविधान के निर्माण के समय ही सिरे से खारिज कर दिया था। यह भी एक ऐसा विचार है जिससे बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों में बताया जाए तो यह भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की संभावना है। भाजपा इस प्रस्तावित असंवैधानिक कदम का दृढ़ता से विरोध करती है और सिद्धारमैया सरकार से इस प्रस्तावित असंवैधानिक फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग करती है।

सांसद सूर्या ने कहा कि यह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से राहुल गांधी के इशारे और संरक्षण में किया जा रहा है। भाजपा सिद्धारमैया से जो सवाल पूछना चाहती है, वह यह है- क्या यह धर्मनिरपेक्षता का वह ब्रांड है जिसकी भारत के संविधान और बाबा साहेब ने देश के लिए कल्पना की थी, जहां एससी-एसटी से आरक्षण का लाभ छीनकर अल्पसंख्यकों को दिया गया? भाजपा सदन के अंदर और बाहर इस कदम के खिलाफ लड़ेगी। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और अदालतों में भी इसके खिलाफ लड़ेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण क
बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सासंद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पिछले सप्ताह बजट में केटीप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News