वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उत्तर बंगाल में भी शुक्रवार व शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है
कोलकाता। अलीपुर मौसम कार्यालय ने बुधवार को बताया कि राज्य में चालू सप्ताह में ही आंधी व बारिश के लिए उपयुक्त परिस्थिति बनी है। गुरुवार से शनिवार तक राज्यभर में बारिश की संभावना है। दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को तीन दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। बारिश के कारण तापमान में कमी आनी शुरू होगी, इससे लोगों को गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। चैत्र माह की शुरुआत में ही दक्षिण बंगाल के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गयी थी। रविवार को हुई बारिश से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी।
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से अत्यधिक मात्रा में जलीय वाष्प हवा में जमा हो रहा है। इसके प्रभाव से ही गुरुवार से शनिवार तक राज्यभर में बारिश की संभावना जतायी गयी है। बुधवार को पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा में हल्की बारिश की उम्मीद जतायी गयी है। गुरुवार से शनिवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश होगी। इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवा चलने की चेतावनी भी दी गयी है। रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को आंधी व बारिश को लेकर झारग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, व हुगली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ओले भी पडऩे की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। शुक्रवार को झारग्राम, प. मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, हुगली और हावड़ा में आंधी व बारिश के लेकर अलर्ट जारी हुआ है। शनिवार को मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम, पूर्व बर्दवान, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर में सतर्कता रहेगी। गुरुवार व शुक्रवार को समुद्र में लहरें उफान पर रहेंगी। मछुआरों को समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गयी है। उत्तर बंगाल में भी शुक्रवार व शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है।
गर्मी के कारण ट्रैफिक पुलिस के ड्यूटी समय किया कम
गर्मी और उमस के चलते ट्रैफिक पुलिस कर्मी के ड्यूटी समय मे कमी की गई है। वे 8 की जगह 6 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में सीपी मनोज वर्मा ने उक्त जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 557 कोलकाता ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ग्रीष्मकालीन किट वितरित की गई। इस मौके पर सीपी मनोज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डी पी सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शुभंकर सिन्हा सरकार और अन्य उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। इस ग्रीष्मकालीन किट में एक पानी की बोतल, ओआरएस, धूप का चश्मा और एक छाता शामिल था। सीपी ने कहा कि मौजूदा हालात में गर्मी करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रही है। परिणामस्वरूप, ट्रैफिक पुलिस जो काम कर रही है। उन्हें बहुत कष्ट सहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसलिए गर्मी के मौसम के लिए उनकी ड्यूटी समय घटाकर 8 से 6 घंटे कर दिए गए हैं।