Please wait
यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए Sudhir wins historic नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic

113 साल का हुआ बिहार, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देते रहेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं।

22 Mar 2025

113 साल का हुआ बिहार, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

पटना। बिहार का आज यानि शनिवार काे स्थापना दिवस है। बिहार आज 113 साल का हो गया। बिहार दिवस को लेकर केन्द्र से लेकर राज्य ने मंत्रियाें ने शुभकामनाएं दी हैं। पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस को लेकर भव्य आयोजन भी किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देते रहेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी बिहारवासियों को 'बिहार दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ। ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है। इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में NDA सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना करता हूँ। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अतुल्य परंपरा, शौर्य एवं ज्ञान की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएँ देता हूँ। भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म के प्रकाश से सदैव सम्पूर्ण विश्व को आलोकित किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ज्ञान, अध्यात्म, संस्कृति, सभ्यता, संस्कार और समृद्ध परंपराओं की भूमि बिहार के 113वें स्थापना दिवस पर सभी बिहार वासियों को अनंत शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली, बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म के प्रकाश से पूरे विश्व को आलोकित किया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि, "ज्ञान, प्रतिभा, ऐतिहासिक गौरव, विद्वता, साधना, अहिंसा, संस्कृति, शौर्य, पराक्रम, प्रेम की पुण्यधरा और लोकतंत्र की जननी- बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


113 साल का हुआ बिहार, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दीं शुभ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर विकसित भारत के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News