Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता के 44 प्रतिशत वार्ड डेंगू प्रभावित : सर्वे

इस साल नगर निगम और अधिक सतर्कता बरतेगा और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगा

25 Mar 2025

कोलकाता के 44 प्रतिशत वार्ड डेंगू प्रभावित : सर्वे

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के एक हालिया आंतरिक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि निगम क्षेत्र के कुल 144 वार्डों में से 68 वार्ड डेंगू प्रभावित हैं। यह आंकड़ा नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों को शामिल करता है।
केएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निगम ने अपने सभी वार्डों की मैपिंग कर यह पता लगाया कि किन इलाकों में डेंगू का खतरा अधिक है। सर्वेक्षण के अनुसार, किसी वार्ड में यदि पिछले वर्ष 10 या उससे अधिक लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए, तो उसे हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024 में केएमसी क्षेत्र में डेंगू के मामलों में बड़ी गिरावट देखी गई। 2023 में जहां 13 हजार 926 लोग डेंगू से संक्रमित हुए थे, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर एक हजार 316 रह गई। इस वर्ष के पहले तीन महीनों में केवल 45 लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह सुधार पिछले साल की गई विशेष रोकथाम पहलों के कारण हुआ, जिनमें पानी जमाव रोकने के लिए विशेष अभियान, फॉगिंग मशीनों के जरिए रसायन छिड़काव और लापरवाह मकान मालिकों पर जुर्माना शामिल था।
इस साल नगर निगम और अधिक सतर्कता बरतेगा और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। सबसे पहले, डेंगू फैलने के लिए जिम्मेदार पाए गए मकान मालिकों और हाउसिंग सोसाइटी प्रबंधन को नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि इसके बावजूद लापरवाही जारी रही, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, जिसके लिए केएमसी कोलकाता पुलिस की मदद लेगा।
पिछले साल विपक्षी दल भाजपा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कोलकाता सहित पूरे राज्य में डेंगू के वास्तविक आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता के 44 प्रतिशत वार्ड डेंगू प्रभावित : सर्वे
इस साल नगर निगम और अधिक सतर्कता बरतेगा और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News