Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर , दो जवान घायल

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश और अन्य नक्सलियों की सूचना मिली थी। इसके बाद 28 मार्च की शाम को सुकमा डीआरजी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थीं।

29 Mar 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर , दो जवान घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि सुकमा -दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलपार इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद भी कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश और अन्य नक्सलियों की सूचना मिली थी। इसके बाद 28 मार्च की शाम को सुकमा डीआरजी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थीं। गोगुंडा में ऊंचे ऊंचे पहाड़ी है और इस इलाके को नक्सली सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं। इस पहाड़ी को जवानों ने रातोंरात चढ़कर घेर लिया। शनिवार की सुबह दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी के बाद भरी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं ,जो खतरे से बाहर हैं।उन्हें चिकित्सा सुविधा पहुंचाई गई है।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके 47, एसएलआर ,इंसास राइफल , .303 राइफल, रॉकेट एवं बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है l घटना स्थल की तलाशी जारी है ।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर , दो जवान घा
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश और अन्य नक्सलियों की सूचना मिली थी। इसके बाद 28 मार्च की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News