Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईपीएल 2025: मुंबई की लगातार दूसरी हार, गुजरात ने 36 रन से दी पटखनी

इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता है और मुंबई की टीम पहले बॉलिंग करने उतरी। जवाब में गुजरात की टीम ने बोर्ड पर 196 रन लगाए। चेज करते हुए मुंबई की टीम सिर्फ 160 रन बना पाई।

30 Mar 2025

आईपीएल 2025: मुंबई की लगातार दूसरी हार, गुजरात ने 36 रन से दी पटखनी

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई के बीच खेला गया। मैच को गुजरात की टीम ने 36 रन से जीत लिया। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता है और मुंबई की टीम पहले बॉलिंग करने उतरी। जवाब में गुजरात की टीम ने बोर्ड पर 196 रन लगाए। चेज करते हुए मुंबई की टीम सिर्फ 160 रन बना पाई।

गुजरात टाइटंस की ओर से मिले 197 रन के लक्ष्य पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रियान रिक्लेटोन का विकेट जल्दी गिर गया। इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर कुछ वापसी की कोशिश की, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। मुंबई की यह दूसरी हार है और वह आईपीएल 2025 में अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 11, रोहित शर्मा ने आठ, रिक्लेटोन ने छह और रॉबिन मिंज ने तीन रन बनाए। इसके अलावा नमन धीर और मिचेल सैंटनर 18-18 रन बनाकर नाबाद लौटे।

गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कैगिसो रबाडा और आर साई किशोर को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 196 ररन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। गिल 27 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। गिल के आउट होने के बाद जोस बटलर ने सुदर्शन के साथ मिलकर 51 रन जोड़े, लेकिन वह 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुदर्शन ने इसके बाद आईपीएल करियर का अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया। सुदर्शन के 41 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। इसके अलावा, गुजरात के लिए शेरफाने रदरफोर्ड ने 18 रन, शाहरुख खान ने नौ रन, राशिद खान ने छह और आर साई किशोर ने एक रन बनाए, जबकि कैगिसो रबाडा सात रन बनाकर नाबाद लौटे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025: मुंबई की लगातार दूसरी हार, गुजरात ने 36 रन से द
इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता है और मुंबई की टीम पहले बॉलिंग करने उतरी। जवाब में गुजरात की टीम ने बोर्ड पर 196 रन लगाए। चेज करते हुए मुंबई की टीम सिर्फ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News