Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राजस्थान के माउंट आबू के जंगलों में भीषण आग, वन्यजीवों के अस्तित्व पर संकट

माउंट आबू का जंगल 300 से अधिक भालुओं का प्राकृतिक आवास है। इसके अलावा इस जंगल में अन्य कई तरह के वन्यजीव हैं, जिनको क्षति पहुंची होगी। इस आग की तीव्रता से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने ही वन्यजीव प्रभावित हुए होंगे।

30 Mar 2025

राजस्थान के माउंट आबू के जंगलों में भीषण आग, वन्यजीवों के अस्तित्व पर संकट

सिरोही। राजस्थान के माउंट आबू के जंगलों में लगी भीषण आग ने बहुत बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। आग से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को गंभीर क्षति पहुंची है। इससे वन्य जीवों के अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया है। आग लगने के 20 घंटे बाद भी जंगल का बड़ा हिस्सा धुएं से घिरा हुआ है। कई स्थानों पर अभी भी आग की लपटें देखी जा रही हैं। इस पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं।

माउंट आबू का जंगल 300 से अधिक भालुओं का प्राकृतिक आवास है। इसके अलावा इस जंगल में अन्य कई तरह के वन्यजीव हैं, जिनको क्षति पहुंची होगी। इस आग की तीव्रता से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने ही वन्यजीव प्रभावित हुए होंगे। इसको लेकर वन विभाग ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि आग इतनी भयानक है कि कई जानवर इसकी चपेट में आ गए होंगे। आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स, आर्मी और सीआरपीएफ के जवानों को भी राहत कार्य में लगाया गया है। रविवार को भी वन विभाग के 30 से अधिक कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। अभी भी आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।

वन विभाग के अनुसार आग की शुरुआत शनिवार दोपहर 2 बजे छीपाबेरी क्षेत्र से हुई थी। तेज़ हवा के कारण आग तेजी से फैली और शाम 5 बजे तक यह लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि 17 किलोमीटर दूर गंभीरी नदी के किनारे से भी इसका धुआं देखा जा सकता था। जंगल में आग बुझाने का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि घने वन क्षेत्र में दमकल वाहनों की पहुंच संभव नहीं थी। वनकर्मियों ने पैदल ही उपकरण लेकर अंदर जाने का प्रयास किया। हालात बिगड़ने पर एयरफोर्स और आर्मी से सहायता मांगी गई, जिसके बाद माउंट आबू एयरफोर्स स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी और जवान मौके पर पहुंचे।

आर्मी के जवानों ने भी करीब छह घंटे तक आग बुझाने के प्रयास किए। रेंजर गजेंद्र सिंह के अनुसार, जंगल के भीतर पानी ले जाना संभव नहीं था, इसलिए वनकर्मियों ने लोहे के पंजों की मदद से फायर लाइन बनाकर आग के प्रसार को रोकने का प्रयास किया। अब तक लगभग 80 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन गंभीरी नाले के आसपास अभी भी धुआं उठता देखा जा सकता है। इस पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं। वन विभाग आग लगने के कारणों की जाँच कर रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आग प्राकृतिक कारणों से लगी या किसी मानवीय लापरवाही का नतीजा थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थान के माउंट आबू के जंगलों में भीषण आग, वन्यजीवों के अस
माउंट आबू का जंगल 300 से अधिक भालुओं का प्राकृतिक आवास है। इसके अलावा इस जंगल में अन्य कई तरह के वन्यजीव हैं, जिनको क्षति पहुंची होगी। इस आग की तीव्रता से अंदाज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News