Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पहले हफ्ते में ही मोहनलाल की फिल्म 'L2: एम्पुरान' ने 50 करोड़ी क्लब में बनाई जगह

हमेशा की तरह दोनों कलाकारों के बेहतरीन अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिल रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'L2: एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना पाएगी या 'सिकंदर' का जलवा इस पर भारी पड़ेगा।

31 Mar 2025

पहले हफ्ते में ही मोहनलाल की फिल्म 'L2: एम्पुरान' ने 50 करोड़ी क्लब में बनाई जगह

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'L2: एम्पुरान' की कमाई सलमान खान की 'सिकंदर' के रिलीज होते ही कुछ हद तक धीमी हो गई है। यह फिल्म27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही थी। इस फिल्म में मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। हमेशा की तरह दोनों कलाकारों के बेहतरीन अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिल रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'L2: एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना पाएगी या 'सिकंदर' का जलवा इस पर भारी पड़ेगा।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'L2: एम्पुरान' ने रिलीज होने के चौथे दिन 14 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 59.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने मलयालम भाषा में 13 करोड़ रुपये, तेलुगु में 31 लाख रुपये, तमिल में 45 लाख रुपये, हिंदी में 20 लाख रुपये और कन्नड़ में 4 लाख रुपये कमाए। फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा। अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म आगे भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रख पाएगी या सलमान खान की 'सिकंदर' इसका दबदबा कम कर देगी।

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म 'L2: एम्पुरान' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की, जो मलयालम सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई। फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ब्रिटेन में भी इतिहास रच दिया है। यह ब्रिटेन में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। 'L2: एम्पुरान', 2019 में आई ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है और इसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। फिल्म के भव्य एक्शन और मोहनलाल के दमदार अभिनय को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहले हफ्ते में ही मोहनलाल की फिल्म 'L2: एम्पुरान' ने 50 करोड़
हमेशा की तरह दोनों कलाकारों के बेहतरीन अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिल रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'L2: एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News