Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर का निधन

हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर के अचानक निधन से उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी है।

02 Apr 2025

हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर का निधन

मुंबई। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वैल किल्मर का मंगलवार की रात लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। यह जानकारी उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने की है। हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर के अचानक निधन से उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वैल किल्मर का निधन निमोनिया के कारण हुआ है। उनके परिवार में बेटी मर्सिडीज और बेटा जैक है। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता वैल किल्मर उन चुनिंदा कलाकारों में से थे, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से लाखों प्रशंसकों का दिल जीता। उन्होंने वर्ष 1980 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार हो गए। किल्मर की प्रतिभा और अभिनय कौशल ने उन्हें हॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई, जिसे उनके प्रशंसक हमेशा याद रखेंगे। उनकी चर्चित फिल्मों में 'टॉप गन', 'रियल जीनियस', 'विलो', 'हीट' और 'द सेंट' शामिल हैं। उनके अभिनय को हमेशा याद रखा जाएगा।

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने बताया था कि अभिनेता किल्मर को वर्ष 2014 में गले के कैंसर होने का पता चला था, जिसके बाद सालों तक उनका इलाज चला। इस गंभीर बीमारी ने उनकी आवाज और सेहत पर गहरा असर डाला था। पिछले एक दशक से किल्मर अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में बने रहे। हालांकि वर्ष 2021 में उन्होंने खुद को कैंसर फ्री घोषित किया, जिससे उनके प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर का निधन
हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर के अचानक निधन से उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News