Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजद प्रमुख लालू यादव की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दिल्ली जाने की दी सलाह

लालू यादव बीते दो दिनों से ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या से जूझ रहे थे। बुधवार सुबह उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम पटना स्थित राबड़ी आवास पर उनकी निगरानी में लगी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक, उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही उन्हें दिल्ली भेजा जा सकता है।

02 Apr 2025

राजद प्रमुख लालू यादव की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दिल्ली जाने की दी सलाह

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। ब्लड शुगर बढ़ने के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी है।

लालू यादव बीते दो दिनों से ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या से जूझ रहे थे। बुधवार सुबह उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम पटना स्थित राबड़ी आवास पर उनकी निगरानी में लगी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक, उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही उन्हें दिल्ली भेजा जा सकता है।

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। बहुत जल्द ही लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा सकता है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम लालू यादव की हालत स्थिर बता रही है।

राजनीतिक रूप से देखें तो, हाल के दिनों में लालू प्रसाद यादव काफी एक्टिव नजर आ रहे थे। तेजस्वी के लिए माहौल बनाने के लिए वह जिलों का दौरा भी कर रहे थे। यही नहीं पटना में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के धरना स्थल पर भी नजर आए थे। उन्होंने अल्पसंख्यकों के साथ बैठकर उनका हौसला भी बुलंद किया था। ऐसे में अचानक आज लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है, जो उनके समर्थकों के लिए चिंता का विषय है।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव डायबिटीज के मरीज हैं। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट भी हुई है। बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दी है। सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजद प्रमुख लालू यादव की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दिल्ली जा
लालू यादव बीते दो दिनों से ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या से जूझ रहे थे। बुधवार सुबह उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम पटना स्थित राबड़ी आवास पर उ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News