Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एनएच 98 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई

04 Apr 2025

बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एनएच 98 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी, जबकि एक युवक ने मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृत युवकों की पहचान श्याम परहिया, उपेंद्र परहिया और संतन परहिया के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर रुदवा के बैराही मोड़ में बोलेरो से बाइक सवार युवकों की आमने सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बोलेरो के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर बोलेरो चालक फरार हो गया। तीनों युवक छतरपुर के खजूरी नौडीहा पंचायत के लेवाड़ गांव के रहने वाले थे। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को हादसे के बाद तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो को डॉक्टर ने मृत बताया। वहीं, एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया। जहां युवक की भी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बाइक सवार युवक मेदिनीनगर की ओर से छतरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा छतरपुर की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बोलरो वाहन बारात लेकर कहीं जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि कि बोलेरों और बाइक दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंचीं और बोलेरो और बाइक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेजा । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एनएच 98 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News