Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामनवमी पर चांपदानी में मंदिर-मंदिर घूमे कल्याण बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी को बताया नंदीग्राम का गुंडा

चांपदानी के अलग-अलग सात मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के बाद कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमलोग प्रत्येक वर्ष रामनवमी के मौके पर पूजा करते हैं और इस वर्ष भी कर रहे हैं। भाजपा का तो जन्म ही बंगाल में कुछ वर्ष पहले हुआ है।

06 Apr 2025

रामनवमी पर चांपदानी में मंदिर-मंदिर घूमे कल्याण बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी को बताया नंदीग्राम का गुंडा

हुगली। श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी रविवार को रामनवमी को मौके पर अपने लोकसभा क्षेत्र श्रीरामपुर के अंतर्गत चांपदानी में विभिन्न मंदिरों में गए और भगवान का दर्शन किए। इस मौके पर सांसद के साथ चांपदानी नगरपालिका के चेयरमैन सुरेश मिश्रा, चांपदानी के विधायक अरिंदम गुईन सहित कई पार्षद एवं अन्य लोग मौजूद रहे। रामनवमी के दिन चांपदानी में के मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गई। उत्सव के मिजाज में चांपदानी के लोगों में रामनवमी मनाई।

चांपदानी के अलग-अलग सात मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के बाद कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमलोग प्रत्येक वर्ष रामनवमी के मौके पर पूजा करते हैं और इस वर्ष भी कर रहे हैं। भाजपा का तो जन्म ही बंगाल में कुछ वर्ष पहले हुआ है। शास्त्र के साथ रामनवमी पर रैली निकालने को लेकर कल्याण ने कहा कि जो ऐसा कर रहे हैं वे लोग गलत कर रहे हैं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पारी है जो नियम कानून नहीं मानती है। कल्याण ने कहा कि सारे गुंडे भाजपा में हैं और वे विभाजन की राजनीति करते हैं। जो सभी धर्मों को साथ लेकर चलते हैं वे असल में हिनू हैं और जो नफरत की राजनीति करते हैं वो असल में हिंदू ही नहीं हैं।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर तंज कसते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा का वह गुंडा कहां है जिसने रामनवमी पर एक करोड़ लोगों को साथ लेकर सड़क पर उतरने की बात कही थी। कल्याण बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम का गुंडा करार देते हुए कहा कि गुंडई करने पर मार पड़ेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रामनवमी पर चांपदानी में मंदिर-मंदिर घूमे कल्याण बनर्जी, शुभे
चांपदानी के अलग-अलग सात मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के बाद कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमलोग प्रत्येक वर्ष रामनवमी के मौके पर पूजा करत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News