Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राम नवमी के शांतिपूर्ण आयोजन पर राज्यपाल ने ममता सरकार की सराहना की

राजभवन की ओर से जारी एक बयान में राज्यपाल ने कहा कि पहले के वर्षों में देखने को मिली "राजनीतिक छींटाकशी और हिंसा" की घटनाएं इस बार दूर की बातें लग रही थीं।

07 Apr 2025

राम नवमी के शांतिपूर्ण आयोजन पर राज्यपाल ने ममता सरकार की सराहना की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस वर्ष राम नवमी के अवसर पर पूरे राज्य में शांति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार की इस सफलता के लिए खुले दिल से प्रशंसा की।

राजभवन की ओर से जारी एक बयान में राज्यपाल ने कहा कि पहले के वर्षों में देखने को मिली "राजनीतिक छींटाकशी और हिंसा" की घटनाएं इस बार दूर की बातें लग रही थीं। उन्होंने कहा, "हाल के वर्षों में पहली बार राम नवमी पश्चिम बंगाल में पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी के समन्वित प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला।"

बयान के अनुसार, राज्य सरकार और सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि श्रीराम नवमी का पर्व हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाए। राज्यपाल बोस ने राज्यवासियों का भी आभार जताया कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों से की गई उनकी अपील का सम्मान करते हुए उत्सव को शांति और गरिमा के साथ मनाया।

राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार ने राम नवमी के लिए व्यापक योजना बनाई थी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को उच्च स्तर पर सक्रिय रखा गया था। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सतर्कता और दक्षता का शानदार उदाहरण इस आयोजन में देखने को मिला, जिसके चलते लोग आनंद और शांति के वातावरण में पर्व मना सके।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राम नवमी के शांतिपूर्ण आयोजन पर राज्यपाल ने ममता सरकार की सर
राजभवन की ओर से जारी एक बयान में राज्यपाल ने कहा कि पहले के वर्षों में देखने को मिली "राजनीतिक छींटाकशी और हिंसा" की घटनाएं इस बार दूर की बातें लग रही थीं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News