Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के दरभंगा-मधुबनी में वज्रपात की चपेट में आने से चार की मौत

मधुबनी जिले में पिता-पुत्री समेत तीन लोग और दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो कटैया गांव में एक बुजुर्ग शामिल हैं।

09 Apr 2025

बिहार के दरभंगा-मधुबनी में वज्रपात की चपेट में आने से चार की मौत

पटना। बिहार के कई जिलाें में बुधवार सुबह बारिश हुई। मधुबनी और दरभंगा जिले में बारिश के बीच वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें

मधुबनी जिले में पिता-पुत्री समेत तीन लोग और दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो कटैया गांव में एक बुजुर्ग शामिल हैं।

आज तेज बारिश के बीच वज्रपात से मधुबनी जिले के दो थाना क्षेत्र में घटना हुई है। पहली घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के पिपरौलिया पंचायत वार्ड 4 में हुई। ग्रामीण रमन कुमार महतो की पत्नी दुर्गा देवी (47 वर्ष) बारिश में अपने गोइथा (गोबर से बने उपले) को ढकने के लिए गई थी, तभी व्रजपात की चपेट में आ गई और उसकी माैके पर माैत हाे गई। दुर्गा देवी के पति रमन कुमार महतो दो दिन पूर्व ही मजदूरी करने पंजाब गए हुए थे। अररिया संग्राम थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत की सूचना आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को दी गई है।

दूसरी घटना अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ननौर पंचायत के अलपुरा गांव में हुई। बादल को देखकर घर से लगभग 300 मीटर दूर कटे पड़े गेहूं के बोझ को पॉलिथीन से ढकने के लिए पिता-पुत्री खेत गए थे। उनके साथ उनका पुत्र भी गया था। अचानक वज्रपात की चपेट में पिता-पुत्री दोनों आ गए और दोनों की वहीं पर मौत हो गई, जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। रुद्रपुर थानाध्यक्ष आयशा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो कटैया गांव में लखन चौपाल के 68 वर्षीय पुत्र जवाहर चौपालखेत से गेहूं उठानेके अचानक वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आने से जवाहर की घटनास्थल पर ही माैत हो गई। मृतक स्व. लखन चौपाल के 68 वर्षीय पुत्र जवाहर चौपाल थे। बारिश के दौरान वह खेत थ्रेसरिंग हुई गेहूं लाने गए थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गए।

इसके अलावा बारिश के दाैरान नवादा जिले के वारिसलीगंज में वज्रपात की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए हैं। थाना क्षेत्र के मिल्की गांव स्थित दो मंजिला मकान पर बुधवार की सुबह घटना हुई है। इसमें घर में रहे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घर का चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पीएचसी में इलाज के बाद सभी चारों को सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के दरभंगा-मधुबनी में वज्रपात की चपेट में आने से चार की
मधुबनी जिले में पिता-पुत्री समेत तीन लोग और दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो कटैया गांव में एक बुजुर्ग शामिल हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News