Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हरा अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची गुजरात टाइटंस

गुजरात की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने इस सीजन का चौथा अर्धशतक लगाया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

10 Apr 2025

आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हरा अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची गुजरात टाइटंस

अहमदाबा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से मात दी। इस जीत के साथ गुजरात की टीम ने पांच में से चार मैच जीतकर अंकतालिका में आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। बुधवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 217 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई।

गुजरात की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने इस सीजन का चौथा अर्धशतक लगाया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा शाहरुख खान ने 36, राहुल तेवतिया ने ताबड़तोड़ 24 रन (12 गेंद) और राशिद खान ने 12 रनों का योगदान दिया। कप्तान शुभमन गिल हालांकि सिर्फ 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश राणा भी सिर्फ 1 रन ही बना सके। हालांकि, संजू सैमसन (41) और रियान पराग (26) ने कुछ संघर्ष जरूर दिखाया। अंत में शिमरन हेटमायर ने 32 गेंदों में 52 रन बनाकर मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलने से टीम लक्ष्य से 58 रन पीछा रह गई।

गुजरात के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि राशिद खान और साई किशोर ने 2-2 विकेट लिए। कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज और अरशद खान को भी एक-एक सफलता मिली।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025: राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हरा अंकतालिका में श
गुजरात की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने इस सीजन का चौथा अर्धशतक लगाया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News