Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

किश्तवाड़ मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादी, एम4 राइफल और अन्य हथियार बरामद- सेना

असम राइफल्स मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सेना की 5 सेक्टर असम राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर जे.बी.एस. राठी और किश्तवाड़-डोडा-रामबन रेंज के उप महानिरीक्षक श्रीधर पाटिल ने कहा कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद 9 अप्रैल को खोजी अभियान शुरू हुआ था।

12 Apr 2025

किश्तवाड़ मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादी, एम4 राइफल और अन्य हथियार बरामद- सेना

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए और हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। सेना ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी।

असम राइफल्स मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सेना की 5 सेक्टर असम राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर जे.बी.एस. राठी और किश्तवाड़-डोडा-रामबन रेंज के उप महानिरीक्षक श्रीधर पाटिल ने कहा कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद 9 अप्रैल को खोजी अभियान शुरू हुआ था। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान कठिन भूभाग और मौसम की स्थिति के बावजूद तलाशी जारी रहा। तलाशी दलों ने 11 अप्रैल की सायंकाल को एक आतंकवादी और 12 अप्रैल की सुबह को दो और आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि बरामद हथियारों में एक एके राइफल और एक एम4 राइफल के अलावा अन्य हथियार व गोला बारूद शामिल है। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

डीआईजी श्रीधर पाटिल ने कहा कि क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पूरी तरह से सफाई और इसमें शामिल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। डीआईजी पाटिल ने कहा कि सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर जिलों में निगरानी और क्षेत्र में गस्त बढ़ा दी है। आतंकवादियों की घुसपैठ और आने-जाने का पता लगाने और घुसपैठ को रोकने के लिए ड्रोन, चेहरे की पहचान करने वाली प्रणाली और वाहन स्कैनर जैसी तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सुरक्षाबलों को देने का भी आग्रह किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


किश्तवाड़ मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादी, एम4 राइफल और अन्य
असम राइफल्स मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सेना की 5 सेक्टर असम राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर जे.बी.एस. राठी और किश्तवाड़-डोडा-रामबन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News