Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सुनील नरेन टीम के लिए एक्स-फैक्टर : क्विंटन डिकॉक

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिकॉक ने कहा, "मुझे लगता है कि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की सबसे बड़ी ताकत उनकी विविधता है। दोनों मिस्ट्री स्पिनर हैं और हमेशा गेंदों को मिक्स करते रहते हैं। ऐसे गेंदबाजों के खिलाफ शॉट लगाना आसान नहीं होता, क्योंकि आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि अगली गेंद कैसी होगी।"

12 Apr 2025

सुनील नरेन टीम के लिए एक्स-फैक्टर : क्विंटन डिकॉक

चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली शानदार 8 विकेट की जीत के बाद अपने ओपनिंग पार्टनर सुनील नरेन की जमकर तारीफ की। शुक्रवार रात खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने सीएसके को उसके घरेलू मैदान पर सिर्फ 104 रनों पर रोक दिया और लक्ष्य को सिर्फ 10.1 ओवर में हासिल कर लिया।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिकॉक ने कहा, "मुझे लगता है कि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की सबसे बड़ी ताकत उनकी विविधता है। दोनों मिस्ट्री स्पिनर हैं और हमेशा गेंदों को मिक्स करते रहते हैं। ऐसे गेंदबाजों के खिलाफ शॉट लगाना आसान नहीं होता, क्योंकि आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि अगली गेंद कैसी होगी।"

डिकॉक ने अपने ओपनिंग पार्टनर नरेन की बल्लेबाजी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "जब सुनील बैटिंग करते हैं, तो वो एक्स-फैक्टर लेकर आते हैं। हर गेंदबाज जानता है कि वो शुरुआत से ही आक्रामक खेलेंगे।"

डिकॉक ने अपने और नरेन की ओपनिंग साझेदारी के तरीके पर भी बात की।

उन्होंने कहा, "जैसे ही वो शुरुआत करते हैं, वो पहली ही गेंद से बड़े शॉट लगाने लगते हैं। मैं बस एक-दो गेंद खेलकर उन्हें स्ट्राइक देता हूं और जानकारी देता रहता हूं कि पिच कैसी है। इससे उन्हें अपने तरीके से खेलने में मदद मिलती है।"

डिकॉक ने नरेन की मेहनत को भी टीम के लिए बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा, "सुनील हमेशा प्रैक्टिस में रहते हैं। यहां तक कि वो ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन भी मिस नहीं करते। वो अपनी बैटिंग पर कड़ी मेहनत करते हैं और जब उनकी ऐसी पारी चलती है, तो टीम को जबरदस्त शुरुआत मिलती है।"

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुनील नरेन टीम के लिए एक्स-फैक्टर : क्विंटन डिकॉक
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिकॉक ने कहा, "मुझे लगता है कि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की सबसे बड़ी ताकत उनकी विविधता है। दोनों मिस्ट्री स्पिनर हैं और हमेश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News