Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भांगड़ में पुलिस और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, सड़क जाम

आईएसएफ कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सोमवार को कोलकाता के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विरोध रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसमें भांगड़, मिनाखां और संदेशखाली से आए सैकड़ों आईएसएफ समर्थक शामिल थे।

14 Apr 2025

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भांगड़ में पुलिस और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, सड़क जाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जारी विरोध सोमवार को और उग्र हो गया। दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। आईएसएफ का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कोलकाता में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोका, जिसके बाद उन्होंने बासंती हाईवे पर सड़क जाम कर दिया।

आईएसएफ कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सोमवार को कोलकाता के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विरोध रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसमें भांगड़, मिनाखां और संदेशखाली से आए सैकड़ों आईएसएफ समर्थक शामिल थे। लेकिन बासंती हाईवे के बैरामपुर इलाके में पुलिस ने उनके वाहनों को रोक दिया। इसके विरोध में उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भोजेरहाट के तीन रास्तों के चौराहे को भी पुलिस ने गार्डरेलों से बंद कर दिया था। जब प्रदर्शनकारियों को रोका गया तो वहां भी आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। उन्होंने गार्डरेल को हटाने की कोशिश की, जिसके बाद वहीं पर उन्होंने रास्ता जाम कर दिया।

इस अवरोध की वजह से कोलकाता और दक्षिण 24 परगना को जोड़ने वाले बासंती हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने माइक के जरिए प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने की अपील की, लेकिन खबर लिखे जाने तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी थी।

उल्लेखनीय है कि वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पिछले कई दिनों से मुर्शिदाबाद सहित बंगाल के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान करीब चार लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भांगड़ में पुलिस
आईएसएफ कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सोमवार को कोलकाता के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विरोध रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसमें भांगड़, मिनाखां और संदेशखाली





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News