Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फिल्म निर्माण छोड़ने की अफवाहों पर भड़के अनुराग कश्यप

खास बात ये रही कि उन्होंने इस दौरान शाहरुख खान का नाम लेते हुए इशारा किया कि वह अब भी इंडस्ट्री से जुड़े हैं और कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं।

18 Apr 2025

फिल्म निर्माण छोड़ने की अफवाहों पर भड़के अनुराग कश्यप

निर्देशक अनुराग कश्यप पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में बदलते माहौल को लेकर लगातार आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मायानगरी मुंबई छोड़ दी और बेंगलुरु में बस गए। उनके इस फैसले के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि शायद उन्होंने फिल्म निर्माण से दूरी बना ली है, लेकिन अब अनुराग कश्यप ने खुद एक लाइव सेशन में इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। खास बात ये रही कि उन्होंने इस दौरान शाहरुख खान का नाम लेते हुए इशारा किया कि वह अब भी इंडस्ट्री से जुड़े हैं और कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं।

अनुराग ने 'एक्स' पर अपने स्पष्ट अंदाज में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "मैंने बस शहर बदला है, मैंने फिल्म निर्माण नहीं छोड़ा है। जो लोग सोचते हैं कि मैं निराश होकर गया हूं, मैं यही हूं और शाहरुख खान से भी ज्यादा व्यस्त हूं। मैंने 2028 तक की तारीखें बुक कर ली हैं। उन्होंने आलोचकों को शांत करते हुए कहा, "इस साल मेरी पांच फ़िल्में रिलीज़ हो सकती हैं या शायद इस साल तीन और अगले साल दो। मैं एक दिन में तीन प्रोजेक्ट ठुकरा रहा हूं।"

अनुराग कश्यप ने इस साल की शुरुआत में दिए एक इंटरव्यू में मुंबई छोड़ने का कारण बताया था। उन्होंने अपनी गहरी नाराजगी जताते हुए कहा था, "हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में माहौल बहुत जहरीला हो गया है। हर कोई 500 या 800 करोड़ की फिल्म बनाने की होड़ में है। रचनात्मकता कहीं खो गई है। एक शहर सिर्फ इमारतों से नहीं बनता, यह वहां रहने वाले लोगों से बनता है, लेकिन यहां लोग आपको नीचे खींच लेते हैं।"

हालांकि, अनुराग मुंबई छोड़ चुके हैं, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर उनकी पैनी नजर है। अनंत महादेवन की 'फुले' को लेकर फिलहाल विवाद चल रहा है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्म 'फुले' पर आपत्ति जताए जाने के बाद अनुराग ने अपना गुस्सा जाहिर किया। अनुराग ने सीबीएफसी की इस कार्रवाई को सेंसरशिप का दुरुपयोग और रचनात्मक स्वतंत्रता पर हमला बताया। फिल्म 'फुले' में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी।

अनुराग जल्द ही एक्शन-ड्रामा फिल्म 'डकैत' में इंस्पेक्टर स्वामी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष भी मुख्य भूमिका में हैं। अनुराग पहले ही 'युद्ध', 'लियो' और 'महाराजा' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित कर चुके हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म निर्माण छोड़ने की अफवाहों पर भड़के अनुराग कश्यप
खास बात ये रही कि उन्होंने इस दौरान शाहरुख खान का नाम लेते हुए इशारा किया कि वह अब भी इंडस्ट्री से जुड़े हैं और कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News