Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह का दिया निमंत्रण

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दोनों नेताओं की तस्वीरें जारी करते हुए मुलाकात की जानकारी दी।

19 Apr 2025

असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें सितंबर में शुरू होने वाले भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के एक साल तक चलने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा दो प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखने का भी अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने 8 सितंबर को इन महत्वपूर्ण अवसरों पर शिरकत करने के लिए सहमति व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दोनों नेताओं की तस्वीरें जारी करते हुए मुलाकात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सरमा ने एक्स पर लिखा, “आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मुझे भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के वर्ष भर चलने वाले समारोह के उद्घाटन समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें असम आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने इस अवसर पर असम बायो-इथेनॉल संयंत्र के उद्घाटन के लिए उनकी अनुग्रहपूर्ण उपस्थिति का अनुरोध किया, जिसकी उत्पादन क्षमता 49 केटीपीए इथेनॉल है तथा इसमें फीडस्टॉक के रूप में 300 केटीपीए बांस का उपयोग किया जाएगा।”

सरमा ने कहा, “इसके अलावा, मैंने उनसे दो प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखने का भी अनुरोध किया। इनमें 5,700 करोड़ रुपये की गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना और दारंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की परियोजनाएं शामिल हैं।’’

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, भूपेन हजार
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दोनों नेताओं की तस्वीरें जारी करते हुए मुलाकात की जानकारी दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News