Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में लोक सेवकों को सम्मानित किया

देशभर में आज 17वें लोक सेवा दिवस की धूम 

21 Apr 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में लोक सेवकों को सम्मानित किया

देशभर में आज 17वें लोक सेवा दिवस की धूम है। इस अवसर पर आज सुबह लगभग 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विज्ञान भवन में देश के लोक सेवकों को संबोधित करेंगे। साथ ही जिलों और केन्द्र और राज्य सरकारों में चिह्नित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और नवाचारों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए 'प्रधानमंत्री पुरस्कार' प्रदान करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी साझा की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी समग्र विकास और नवाचारों पर केंद्रित ई-पुस्‍तकों का विमोचन करेंगे। इन पुस्‍तकों में चिह्नित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और नवाचारों के कार्यान्‍वयन की सफलता की गाथा है। पुरस्कार वितरण से पहले पुरस्कार एक फिल्म भी दिखाई जाएगी। यह सातवां अवसर होगा जब प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस समारोह को संबोधित करेंगे।

लोक सेवा दिवस देशभर में लोक सेवकों के लिए नागरिकों के हित के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करने तथा अपने कार्य में लोक सेवा और उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। यह तिथि उस दिन को याद करने के लिए चुनी गई थी जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में मेटकॉफ हाउस दिल्ली में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के परिवीक्षार्थियों को संबोधित किया था। विज्ञान भवन में लोक सेवा दिवस सम्मेलन का आयोजन केंद्र सरकार ने किया है।

आम नागरिकों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों और संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए 'प्रधानमंत्री पुरस्कार' योजना शुरू गई है। 'प्रधानमंत्री पुरस्कार' योजना 2024 के लिए लोक सेवा दिवस 2025 पर प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों के लिए निम्नलिखित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की पहचान की गई है: (ए) श्रेणी 1 - जिलों का समग्र विकास (बी) श्रेणी 2- आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (सी) श्रेणी 3 - नवाचार। व्यापक मूल्यांकन के बाद 1588 नामांकनों में से 14 पुरस्कार विजेताओं को लघु सूचीबद्ध किया गया है। प्रधानमंत्री पुरस्कार में: (i) ट्रॉफी, (ii) स्क्रॉल और (iii) सम्मानित जिले / संगठन को 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसका उपयोग परियोजना / कार्यक्रम के कार्यान्वयन या लोक कल्याण के किसी भी क्षेत्र में संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है।

पुरस्कार समारोह के बाद मंत्रिमंडल सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में लोक सेवा सुधार- चुनौतियां और अवसर पर एक पूर्ण सत्र होगा। इस अवसर पर शहरी परिवहन को मजबूत करने, आयुष्मान भारत पीएम-जन आरोग्य योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण को बढ़ावा देने, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम पर चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय और विद्युत मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल शहरी परिवहन को सुदृढ़ बनाने पर सत्र की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने पर सत्र की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के माध्यम से महिलाओं और बच्चों में पोषण को बढ़ावा देने पर सत्र की अध्यक्षता करेंगी। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम पर सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

दिन भर चलने वाले कार्यक्रम में सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, सहायक सचिव सहित भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख, रेजिडेंट कमिश्नर, केन्द्रीय सेवाओं के अधिकारी और जिला कलेक्टर सहित राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में लोक सेवकों को सम्मानित
देशभर में आज 17वें लोक सेवा दिवस की धूम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News