Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पाकिस्तान दौरे से पहले यूएई के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलेगा बांग्लादेश

बांग्लादेश और यूएई के बीच पिछली द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला 2022 में दुबई में खेली गई थी, जहां बांग्लादेश ने दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 से सीरीज़ अपने नाम की थी। इस बार भी बांग्लादेश की टीम मजबूत नजर आ रही है, जबकि यूएई को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है।

02 May 2025

पाकिस्तान दौरे से पहले यूएई के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलेगा बांग्लादेश

नई दिल्ली। बांग्लादेश पुरुष क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे से पहले इस महीने के अंत में यूएई का दौरा करेगी, जहां टीम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। ये मुकाबले 17 और 19 मई को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में रात 7 बजे (स्थानीय समयानुसार) खेले जाएंगे। यह दोनों देशों के बीच तीन वर्षों में दूसरी द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला होगी।

बांग्लादेश और यूएई के बीच पिछली द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला 2022 में दुबई में खेली गई थी, जहां बांग्लादेश ने दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 से सीरीज़ अपने नाम की थी। इस बार भी बांग्लादेश की टीम मजबूत नजर आ रही है, जबकि यूएई को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है।

एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुब्हान अहमद ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "हम एक बार फिर बांग्लादेश पुरुष टीम की मेज़बानी करके उत्साहित हैं। पिछले तीन वर्षों में हमने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान जैसी आईसीसी फुल मेंबर टीमों की मेज़बानी की है। अब बांग्लादेश की यह दूसरी द्विपक्षीय यात्रा हमारे लिए खास है।"

वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी)के सीईओ निज़ामुद्दीन चौधरी ने कहा, "यूएई में दोबारा खेलना हमारे लिए अच्छा अनुभव होगा। ये मुकाबले हमारी टीम के लिए एशिया कप और आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सीज़न की तैयारी का अहम हिस्सा होंगे।"

बांग्लादेश की यह सीरीज़ 2025 के टी20 शेड्यूल की शुरुआत है। पाकिस्तान दौरे के बाद टीम श्रीलंका जाएगी, जहां दो टेस्ट, तीन वनडे और दो टी20 खेले जाएंगे। अगस्त में बांग्लादेश भारत की मेज़बानी करेगा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले होंगे।

दूसरी ओर, यूएई की टीम इन दिनों नीदरलैंड्स में वर्ल्ड कप लीग 2 में खेल रही है, जहां 11 मैचों में केवल दो जीत के साथ वह अंकतालिका में सबसे नीचे है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पाकिस्तान दौरे से पहले यूएई के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलेगा बां
बांग्लादेश और यूएई के बीच पिछली द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला 2022 में दुबई में खेली गई थी, जहां बांग्लादेश ने दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 से सीरीज़ अपने नाम की थी। इस ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News