Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर, 303 रायफल बरामद

सुरक्षाबलों को महिला के शव के पास 303 रायफल भी मिली है। बस्तर आईजी ने इसकी पुष्टि की है।

06 May 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर, 303 रायफल बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण पश्चिम तेलंगाना के सीमावर्ती जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों को महिला के शव के पास 303 रायफल भी मिली है। बस्तर आईजी ने इसकी पुष्टि की है।

बीजापुर जिले के दक्षिण पश्चिम तेलंगाना के सीमावर्ती जंगल में ननक्सलियों के उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, काेबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सुरक्षाबल अभियान पर गए थे। इस दौरान संयुक्त सुरक्षाबलाें के जवानाें एवं नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गयी। वर्दीधारी महिला नक्सली का शव के साथ 303 रायफल भी मिली है। मुठभेड़ में शामिल जवानाें का दावा है कि माैके से मिले निशान से और भी नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की प्रबल संभावना है। सर्च अभियान जारी है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि विगत कुछ दिनों से लगातार जारी इस महत्वपूर्ण अभियान में अब तक सैकड़ों नक्सली ठिकाने और बंकर नष्ट किए गए हैं। अभियान के दौरान विभिन्न नक्सली ठिकानों और बंकरों से हजारों किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, राशन सामग्री, दवाएं दैनिक उपयोग की वस्तुएं और डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं।

बस्तर आईजी ने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना अंतरराज्यीय सीमा अंतर्गत बीजापुर जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद चार नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किये जा चुके हैं l वर्तमान में चल रहे इस नक्सल विरोधी अभियान से प्राप्त सभी तथ्यों और जानकारियों का आंकलन करने के पश्चात अनुमान है कि अभियान के दौरान कई बड़े कैडर के नक्सली या तो मारे गए हैं अथवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सुरक्षा बल सभी घायल अथवा मारे गए नक्सलियों के शव बरामद नहीं कर पाए ।

उन्होंने बताया कि अब तक इस अभियान के दौरान कुल चार नक्सलियों के शव बरामद किए जा सके हैं, जिनमें से तीन शव 24 अप्रैल को तथा एक शव 5 मई को मिला है। विगत कुछ दिनों के अभियान के दौरान विभिन्न आईईडी विस्फोटों में हमारे कुछ कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान घायल हुए हैं। हालांकि सभी घायल जवान अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में सर्वोत्तम उपचार प्रदान किया जा रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, सुरक्षा बल वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी नक्सली संगठन के विरूद्ध विगत चार महीने में कुल 129 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला न
सुरक्षाबलों को महिला के शव के पास 303 रायफल भी मिली है। बस्तर आईजी ने इसकी पुष्टि की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News